Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जानहूती‑सऊदी संघर्ष में बढ़ता तनाव, भारतीयों के लिए नई दूतावास एडवाइजरी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग•वैशाली में गंगा में डूबी सरकारी नाव में 13 बच्चों की मौत, कारणों की जांच जारी•जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान
विज्ञापन
Home » 93% भारत-पाक सीमा पर फेंसिंग पूरी, बांग्लादेश बॉर्डर पर 79% काम पूरा: सरकार का लोकसभा में खुलासा
Breaking News

93% भारत-पाक सीमा पर फेंसिंग पूरी, बांग्लादेश बॉर्डर पर 79% काम पूरा: सरकार का लोकसभा में खुलासा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Dec 2025• अपडेट 16 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली।भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में विस्तृत जानकारी साझा की है। गृह मंत्रालय में राज्य…

नई दिल्ली।
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में विस्तृत जानकारी साझा की है। गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर भौतिक फेंसिंग का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा चुका है, जबकि भारत-म्यांमार सीमा पर भी चरणबद्ध तरीके से काम जारी है।

लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब के अनुसार, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई 2,289.66 किलोमीटर है। इसमें से 2,135.136 किलोमीटर (93.25%) हिस्से पर भौतिक फेंसिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 154.524 किलोमीटर (6.75%) सीमा अभी बिना फेंसिंग के है।

वहीं भारत-बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई 4,096.70 किलोमीटर है। इसमें से 3,239.92 किलोमीटर (79.08%) सीमा पर फेंसिंग कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 856.778 किलोमीटर (20.92%) सीमा अभी अनफेंस्ड है।

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि भारत-म्यांमार सीमा, जिसकी कुल लंबाई 1,643 किलोमीटर है, वहां अब तक 9.214 किलोमीटर हिस्से में भौतिक फेंसिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह जानकारी लोकसभा अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 2550 के उत्तर में दी गई, जिसमें वर्ष 2014 से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर घुसपैठ के प्रयासों और गिरफ्तारियों से जुड़े आंकड़े भी शामिल हैं। सरकार के अनुसार, भारत-चीन सीमा पर किसी भी प्रकार की घुसपैठ का मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।

केंद्र सरकार का कहना है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए फेंसिंग, निगरानी और अन्य तकनीकी उपायों को चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *