ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत आज शुक्रवार शाम 4 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय स्थित श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ नेतृत्व एवं हजारों युवाओं की उपस्थिति के बीच औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को संगठन की आगामी कार्ययोजना और युवा शक्ति को सक्रिय रूप से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
युवा संवाद पर रहेगा विशेष फोकस
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने पारंपरिक रैली, रोड शो और स्वागत कार्यक्रमों के बजाय “युवा संवाद” को प्राथमिकता दी है। उनका कहना है कि संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिए युवाओं से सीधा संवाद अधिक प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भटकाने का प्रयास करने वाली कई शक्तियां सक्रिय हैं। ऐसे समय में संवाद, जागरूकता और सकारात्मक विचारों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना आवश्यक है।
युवाओं से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
शिवम रानू राजावत ने जिले के युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई गति मिलेगी और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

