स्याना (बुलंदशहर): जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम वैरा फिरोजपुर में आगामी 20 मई 2026 को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गांव के प्रसिद्ध श्री गुद्दड बाबा धाम पर परम पूज्य महंत बाबा दीवाना नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

इस पावन आयोजन में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आयोजन समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम का समय इस प्रकार रहेगा:

हवन पूजन: प्रातः 9:00 बजे से

विशाल भंडारा: प्रातः 11:00 बजे से प्रभु इच्छा तक

भजन संध्या: दोपहर 12:00 बजे से

भजन संध्या में बाबा के गुणगान और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

श्री गुद्दड बाबा धाम के महंत अमरनाथ जी महाराज एवं गुद्दड बाबा सेवा संस्था ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाबा दीवाना नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र की सुख-शांति और जनकल्याण के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के लोग और सेवादार लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job