Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातेंअमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें
विज्ञापन
Home » एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया खुर्जा के प्रमुख विद्यालयों का दौरा, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर
ELECTION

एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया खुर्जा के प्रमुख विद्यालयों का दौरा, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Oct 2026• अपडेट 17 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया खुर्जा के प्रमुख विद्यालयों का दौरा, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर ​खुर्जा (बुलंदशहर): आगामी…

एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया खुर्जा के प्रमुख विद्यालयों का दौरा, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर

​खुर्जा (बुलंदशहर): आगामी एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने खुर्जा नगर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों का दौरा किया और शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

​इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा एवं खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अल्पाइन पब्लिक स्कूल, शिवम ग्लोबल स्कूल तथा जेनिथ पब्लिक स्कूल अशोक सहित नगर के अन्य शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ चुनाव तैयारियों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

​शत-प्रतिशत मतदान और सहभागिता का आह्वान

आपके लिए संबंधित खबरें

चर्चा के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बात की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का मतदान प्रक्रिया में शामिल होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र स्नातकों एवं शिक्षकों से एमएलसी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

​शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन के मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान केवल निर्वाचन ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई। उपस्थित प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने भी लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा चुनावी प्रक्रिया में अधिकाधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर अपने विचार व सुझाव साझा किए।

​इस अवसर पर भाजपा के आई.टी. संयोजक प्रिंस पाठक सहित पार्टी के कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *