बुलंदशहर: जनपद के सिकंद्राबाद क्षेत्र स्थित कैप्टन होटल एवं रेस्टोरेंट में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:


होटल के बाहर हुई फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत यादव उर्फ पीकू पुत्र प्रमोद यादव निवासी गुलावठी अपने कुछ परिचित साथियों के साथ होटल में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी यश भाटी ने उसे बाहर बुलाया और बाहर आते ही उस पर फायरिंग कर दी।

इस गोलीबारी में प्रशांत यादव के साथ उसका साथी रॉबिन यादव भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस ने गठित की 5 टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस ने मामले की जांच के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की पृष्ठभूमि और आपसी विवाद की गहराई से जांच की जा रही है।


आरोपी और घायल पहले से रहे सहअभियुक्त

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल और आरोपी पहले से एक-दूसरे के करीबी दोस्त रहे हैं और कई पुराने मामलों में सहअभियुक्त भी रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्तियों पर हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।


घायल और आरोपी की पहचान

घायल:

  • प्रशांत उर्फ पीकू (25 वर्ष) पुत्र प्रमोद यादव, निवासी ग्राम कोटा, थाना गुलावठी
  • रॉबिन यादव (24 वर्ष) पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम रिटौली, थाना सिकंद्राबाद

आरोपी:

  • यश भाटी पुत्र देवेंद्र उर्फ पिंटू, निवासी जोखाबाद
  • प्रिंस खटाना पुत्र सतीश खटाना, निवासी ग्राम भराना

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job