Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर: वैरा फिरोजपुर में माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
Breaking News

बुलंदशहर: वैरा फिरोजपुर में माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 25 Mar 2026• अपडेट 25 Mar 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर | स्याना जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बुधवार को माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी बड़े…

बुलंदशहर | स्याना

जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बुधवार को माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

झांकी का शुभारंभ गुड्डुन बाबा मंदिर से किया गया, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए चामुंडा देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए झांकी के साथ चलते रहे, जिससे पूरे गांव में धार्मिक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा झांकी का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार उर्फ मोनू और बाबा अमरनाथ उपस्थित रहे। उन्होंने माता चामुंडा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक वीरेंद्र कुमार, अरविंद त्यागी, गौरव त्यागी, रोशन कुमार, हनी त्यागी, कुशल पाल त्यागी, ग्राम प्रधान मोनू, आकाश, लाल सहित समस्त ग्रामवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपके लिए संबंधित खबरें

झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्याना कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, दरोगा रवि उपाध्याय और दरोगा अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *