Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी बैठक: DM कुमार हर्ष और SSP दिनेश कुमार ने अफवाहों पर दिया जवाब
Breaking News

बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी बैठक: DM कुमार हर्ष और SSP दिनेश कुमार ने अफवाहों पर दिया जवाब

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 May 2026• अपडेट 07 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर: जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस…

बुलंदशहर: जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संगठनों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


स्मार्ट मीटर को लेकर प्रशासन की बड़ी जानकारी

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता विद्युत ने बताया कि जनपद में लगाए गए 1,15,558 स्मार्ट मीटरों में से 5 प्रतिशत मीटरों पर चेक मीटर लगाए गए थे। जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या तेज रीडिंग की शिकायत सही नहीं पाई गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर तेज नहीं चल रहे हैं और उपभोक्ताओं के बीच फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।


प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जा रहे मीटर

मुख्य अभियंता ने बताया कि अब सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड सिस्टम में बदला जा रहा है। इसके बाद:

आपके लिए संबंधित खबरें

  • बैलेंस खत्म होने पर बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा
  • हर महीने उपभोक्ताओं को SMS के जरिए बिजली बिल की सूचना मिलेगी
  • उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा

अफवाहों से बचने की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी संगठनों से सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।


विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में किसान संगठनों, व्यापारी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *