Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों का जायजा, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने दिए निर्देश
Breaking News

बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों का जायजा, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने दिए निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Jul 2026• अपडेट 11 Jul 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन…

बुलंदशहर। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात प्रबंधन का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग तैयार किए जाएं। इसके साथ ही पर्याप्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई तथा वाहन पार्किंग जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसपी ग्रामीण ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध शशांक श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *