Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोपबुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल•अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पैरामोटर से ऑफिस का सफर किया, वीडियो वायरल•शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन और सरेंडर की संभावनाएँ•फालोदी में 9 साल के भोमाराम की बोरवेल में गिरावट: 39 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मौत•प्रयागराज में गंगा के तेज कटान से मचान वाले बाबा की कुटिया ढह गई, सुबह ही सुरक्षित निकाले गए•उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसी बस में अचानक आग, स्कूली बच्चों को बचाया गया•जियो आईपीओ: शेयर बाजार में नया इतिहास रचने की तैयारी•गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Breaking News

बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 17 Oct 2026• अपडेट 17 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल ​बुलंदशहर: जिले के…

बुलंदशहर: हनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मात्र 16 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

​बुलंदशहर:

जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 16 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

​घटना का विवरण

​दिनांक 16/17 अक्टूबर 2026 की रात्रि में कुछ बदमाशों ने आपसी रंजिश या विवाद के चलते हनी सिंह नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हनी सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

आपके लिए संबंधित खबरें

​इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुअसं- 1068/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 131, 352 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया था जो लगातार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही थीं।

​पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी

​मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मामन रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दिया।

​आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत काबू में कर लिया गया।

  • ​गिरफ्तार/घायल बदमाश का नाम: अनिकेत उर्फ नोनी पुत्र सागर
  • ​निवासी: किराए का मकान, गिर्रे मास्टर, वाल्मीकि बस्ती, देवीपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर।

​बरामदगी

  1. ​01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस।
  2. ​01 अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट की)।

​आपराधिक इतिहास

​गिरफ्तार अभियुक्त अनिकेत उर्फ नोनी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में पूर्वोक्त हत्या एवं अन्य गंभीर धाराओं (मुअसं- 1068/2026, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/131/352 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है।

​अग्रिम कार्रवाई

​पुलिस द्वारा घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

​सराहनीय पुलिस टीम

​इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:

  1. ​श्री सुजीत कुमार उपाध्याय (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर)
  2. ​उप-निरीक्षक देवा सिंह, उप-निरीक्षक अशोक कुमार, उप-निरीक्षक के.के. गौतम
  3. ​हेड कांस्टेबल रुधन सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *