Skip to content
Saturday, 17 October 2026|India
17 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्धगोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की मौत, पड़ोसी 10 साल की लड़की पर धक्का देने का आरोप•कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर अभिजीत दिपके को पुलिस नोटिस: 14 बिंदुओं में मुख्य बातें•उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर•इमरान खान को CJP विरोध के बाद 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस•सऊदी अरब में हूती हमलों से सुरक्षा संकट गहरा, नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता•सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा की सर्किट हाउस ठहराव याचिका पर सुनवाई•प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात, भारत ने 85 पदकों से बनाया इतिहास•लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद, दारचा-शिंकुला व ग्राम्फू-बाटल मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
Home » भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न: ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण
Breaking News

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न: ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 May 2026• अपडेट 21 May 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर/खुर्जा: भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत खुर्जा स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर…

बुलंदशहर/खुर्जा: भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत खुर्जा स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में संगठन सशक्तिकरण और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को केंद्र में रखकर कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


11 सत्रों में मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें भाजपा की विचारधारा, राष्ट्र सेवा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसंपर्क जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन चार महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र आयोजित हुए, जिनमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा तथा भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

समापन सत्र में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।


“भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का प्रहरी”

सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सजग प्रहरी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


संगठन की मजबूती पर जोर

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन इसलिए बना क्योंकि यहां कार्यकर्ता निर्माण की मजबूत परंपरा है। वहीं विधायक संजीव शर्मा ने राष्ट्रहित, सेवा और सुशासन को भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया।

क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षित एवं सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं।


बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की। संचालन जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि एवं दीपक ऋषि ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक अनिल शर्मा, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, मीनाक्षी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *