Bigg Boss 19 की Tanya Mittal पहुंचीं वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
1 मिनट में पढ़ें

वृंदावन:Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) हाल ही में आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले तान्या ने वृंदावन के ऐतिहासिक बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।
इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तान्या अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आ रही हैं।
पोस्ट के कैप्शन में तान्या ने लिखा कि उन्हें अपने भैया-भाभी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भावुक अंदाज में यह भी कहा कि उनके परिवार की दिवंगत बड़ी मामी द्वारा दिए गए संस्कार आज भी सभी बच्चों में जीवित हैं।
बिग बॉस 19 में अपनी मौजूदगी के बाद से ही तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग उनके इस सादगी भरे रूप की सराहना कर रहे हैं।




टिप्पणियाँ
0