बुलंदशहर: ASP ग्रामीण अंतरिक्ष जैन का छतारी थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
2 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर: जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने थाना छतारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
एएसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना छतारी के कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर और थाने में खड़े वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अंतरिक्ष जैन ने थाना स्तर पर बेहतर जनसुनवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
आपके लिए संबंधित खबरें
एएसपी ने थाना परिसर को स्वच्छ रखने और प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क और सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।




टिप्पणियाँ
0