Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » AKP डिग्री कॉलेज खुर्जा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए
Breaking News

AKP डिग्री कॉलेज खुर्जा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Jul 2026• अपडेट 12 Jul 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को एकेपी (AKP) डिग्री कॉलेज, खुर्जा में ‘एक पेड़ मां के नाम’…

खुर्जा (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को एकेपी (AKP) डिग्री कॉलेज, खुर्जा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को पौधे वितरित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर सहित उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत अंगीकृत पांच गांवों तथा महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए गांवों में एक हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत आम, अमरूद, जामुन, शीशम, अनार, नींबू, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

हरित समिति की प्रभारी डॉ. गीता सिंह ने बताया कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान की थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों तथा रोवर्स-रेंजर्स की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भी महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

आपके लिए संबंधित खबरें

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं को पौधे वितरित किए गए। सभी ने अपने-अपने गांव और शहर में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाया जा सके।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *