खुर्जा (बुलंदशहर): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को खुर्जा में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिठाई वितरित कर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी के कार्यालय पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान हाजी यासीन कुरैशी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
Related Update: हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वाले आस्था की बात कर रहे हैं…अयोध्या में CM योगी का विपक्ष पर हमला
बड़ी संख्या में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता
जन्मदिन समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आसिफ जमाली, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नन्द किशोर वाल्मीकि, खुर्जा विधानसभा से आवेदक सोनू गौतम, जिला सचिव हेमत राघव, रिजवान राना, सुफियान नंबरदार, आसिफ कुरैशी, ताहिर सोलंकी, इरफान अंसारी, मौसम मेवाती, शहजाद बोपारी, सुफियान मंसूरी, मनोज, कन्हैया, रितेश, कुर्बान, फहीम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

