बुलंदशहर खुर्जा में अहिल्याबाई होलकर पार्क का भव्य उद्घाटन, ओपन जिम बना आकर्षण का केंद्र
1 मिनट में पढ़ें

बुलंदशहर (खुर्जा):
खुर्जा नगर पालिका परिषद द्वारा अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में उनके नाम पर बने अहिल्याबाई होलकर पार्क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर में बने सुंदर पार्क, जिसमें एक ओपन जिम की सुविधा भी है, का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना भगवानदास सिंघल एवं अन्य मुख्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर पार्क का उद्घाटन किया।
इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जो राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी।
मुख्य अतिथि रहे:
आपके लिए संबंधित खबरें
सत्यप्रकाश सिंह (सांसद प्रतिनिधि, गौतमबुद्ध नगर)
अंजना भगवानदास सिंघल (नगरपालिका चेयरमैन)
सुरेन्द्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख, अरनियां)
एडवोकेट रंजन सिंह गौतम
सचिन शर्मा, सतीश वाल्मीकि, राम दिवाकर
ओमनारायण पाराशर, गंगाधर सैनी, वेद प्रकाश मालिक
नवीन बिंदा वाला, अभिषेक अग्रवाल
नगरपालिका के सभी सभासद, कर्मचारी और सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता




टिप्पणियाँ
0