Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » आबूधाबी के अनुपालन और धोखाधड़ी निहितार्थ सम्मेलन में बागपत के बलवान चौहान ने की शिरकत
Breaking News

आबूधाबी के अनुपालन और धोखाधड़ी निहितार्थ सम्मेलन में बागपत के बलवान चौहान ने की शिरकत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Mar 2025• अपडेट 12 Mar 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
आबूधाबी के अनुपालन और धोखाधड़ी निहितार्थ सम्मेलन में बागपत के बलवान चौहान ने की शिरकत बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। अबूधाबी में कोप-28 अनुपालन…

आबूधाबी के अनुपालन और धोखाधड़ी निहितार्थ सम्मेलन में बागपत के बलवान चौहान ने की शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। अबूधाबी में कोप-28 अनुपालन और धोखाधड़ी निहितार्थ सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर्स एसीएफई दुनिया का सबसे बड़ा धोखाधड़ी-रोधी संगठन है। इसके 90,000 से अधिक सदस्य हैं, और यह पेशेवरों को धोखाधड़ी की रोकथाम और जांच में प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित है। इस सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न सरकारी एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, निजी कंपनियों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया गया और इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में दुबई के जाने-माने धोखाधड़ी परीक्षक और अनुपालन विशेषज्ञ बलवान चौहान बागपत ने शिकरत की और सततता रिपोर्टिंग कोप-28 के तहत लिए गए प्रमुख निर्णयों, लॉस एंड डैमेज फंड, 2050 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने का लक्ष्य, कार्बन बाजारों और इनसे जुड़े नियामक ढांचे पर संभावित जोखिमों और धोखाधड़ी के पहलुओं पर चर्चा की और अपनेे विचार साझा किए। उन्होने ग्रीनवॉशिंग, ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में धोखाधड़ी की संभावनाओं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत अनुपालन तंत्र की आवश्यकता को जोर-शोर से उठाया और उपस्थित दर्शकों के सवालों के जवाब दिये और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सम्मेलन में बागपत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी बलवान चौहान ने बताया कि एसीएफई प्रमाणित धोखाधड़ी परीक्षक प्रमाणपत्र प्रदान करता है, जो अनुपालन और धोखाधड़ी रोकथाम में विशेषज्ञता रखने वाले पेशेवरों के लिए एक प्रतिष्ठित मानक माना जाता है। बलवान चौहान के विचारों ने इस बात को रेखांकित किया कि जलवायु परिवर्तन नीतियों और पहलों को सफल बनाने के लिए अनुपालन और धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन को एकीकृत करना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए गए प्रयास प्रभावी और पारदर्शी रहें, ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय या नियामक अनियमितताओं को रोका जा सके। सम्मेलन में अबू धाबी अकाउंटेबिलिटी अथॉरिटी, एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमिनियम, एतिहाद एयरवेज, यूएई बैंक फेडरेशन सहित अनेको प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने शिरकत की।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *