Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखापौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा
विज्ञापन
Home » मनरेगा की जगह VB-G RAM G बिल: मोदी सरकार का बड़ा बदलाव, क्या मिलेगा ग्रामीणों को?
दिल्ली

मनरेगा की जगह VB-G RAM G बिल: मोदी सरकार का बड़ा बदलाव, क्या मिलेगा ग्रामीणों को?

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Dec 2025• अपडेट 16 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नई दिल्ली: सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के स्थान पर एक नई ग्रामीण रोजगार नीति पेश करने का निर्णय…

नई दिल्ली: सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के स्थान पर एक नई ग्रामीण रोजगार नीति पेश करने का निर्णय लिया है। संसद के शीतकालीन सत्र में “Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)” (VB-G RAM G) बिल, 2025 को पेश किया गया है, जिसे मनरेगा की जगह लागू किया जाना है।

नई योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों तक मजदूरी-आधारित रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जो वर्तमान मनरेगा की 100 दिन की गारंटी से अधिक है। इसके साथ-साथ रोजगार के ढाँचे और वित्तीय व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

VB-G RAM G योजना में मुख्य बदलाव

VB-G RAM G बिल में कई प्रमुख परिवर्तन प्रस्तावित हैं:

आपके लिए संबंधित खबरें

125 दिन की रोजगार गारंटी

बिल के अनुसार, हर ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को जो कम स्किल वाले शारीरिक काम के लिए तैयार हों, प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक नौकरी की कानूनी गारंटी मिलेगी। यह मनरेगा की 100 दिन की तुलना में 25 दिन अधिक है।

कम योगदान का नए वित्तीय ढांचा

पूर्व में मनरेगा में केंद्र सरकार 100% मजदूरी का भुगतान करती थी, लेकिन नए VB-G RAM G में केंद्र और राज्यों द्वारा 60:40 फंडिंग साझा करने का प्रस्ताव है (पूर्वोत्तर-हिमालय क्षेत्र में 90:10 रहेगा)। इससे योजना की वित्तीय जिम्मेदारी राज्यों को भी साझा करनी होगी।

किसानों के लिए ब्रेक अवधि

VB-G RAM G योजना में कृषि के महत्वपूर्ण सीज़न के दौरान रोजगार को 60 दिन के लिए अस्थायी रूप से रोका जा सकता है, ताकि श्रमिक खेतों में काम कर सकें।

चार प्रमुख रोजगार श्रेणियाँ

नए बिल में रोजगार विभाजन चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा:

जल सुरक्षा कार्य

ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण

आजीविका सम्बंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर

आपदा-रोधी निर्माण कार्य
इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था व जीवनस्तर दोनों का विकास लक्ष्य रखा गया है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *