Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायलइंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल
विज्ञापन
Home » संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू
Breaking News

संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 06 Apr 2023• अपडेट 06 Apr 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू     – चौबीस घंटे तक चलने वाले रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के…

संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू

 

 

– चौबीस घंटे तक चलने वाले रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ का हुआ शुभारम्भ

आपके लिए संबंधित खबरें

 

 

– मंदिर परिसर में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि स्थानों से पहुॅचने लगे है श्रद्धालुगण

 

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

 

 

बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है। संचालक धर्मवीर भगत जी के पावन सान्धिय में मंदिर परिसर में चौबीस घंटे तक चलने वाले रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ का शुभारम्भ हो चुका है। आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव को मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि स्थानों से श्रद्धालुगण पहुॅंचने लगे है। श्रद्धालुओं के लिये निशुल्क खाने और रहने की व्यवस्था मन्दिर द्वारा की गई है। बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर में स्थित यह हनुमान मंदिर बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। श्रद्धालुगण बताते है कि इस मन्दिर में असाध्य रोगों तक का ईलाज संकट मोचन श्री हनुमान जी की कृपा दृष्टि से होते देखा गया है, जिसके कई प्रमाण मौजूद है। राजनैतिक, प्रशासनिक, न्यायिक, सामाजिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों को इस मन्दिर में हाजरी लगाते देखा जा सकता है। संकट मोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम के संचालक धर्मवीर भगत जी बताते है कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नही होती। आने वाले श्रद्धालुगण इस मन्दिर के चमत्कारों को स्वयं बयां करते है। इस मन्दिर में नशा आदि करने वालो का प्रवेश पूर्णतया वर्जित है। मंदिर का निर्माण श्री श्री 108 ब्रहमलीन परम पूजनीय सतगुरू बाबा प्रयागदास जी महाराज और श्री श्री 1008 अनन्त श्री विभूषित ब्रहमलीन बाबा बुद्धदास जी महाराज खिचड़ी वालों की प्रेरणा से हुआ। दोनों गुरू जी अपना शरीर पूरा कर चुके है। मंदिर से जुड़े सभी लोगों का अटूट विश्वास है कि दोनों गुरूजी अजर-अमर और दिव्य पुरूष है और उनका आर्शीवाद हमेशा उनके साथ है। इस अवसर पर रणवीर सिंह, पंडित पुरूषोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *