Skip to content
Friday, 27 November 2026|India
27 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल•खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: छेड़छाड़ के आरोपी फैजान के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामदबुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या•गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल•खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: छेड़छाड़ के आरोपी फैजान के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद
विज्ञापन
Home » खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Breaking News

खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Nov 2026• अपडेट 27 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार ​खुर्जा (बुलंदशहर):…

खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

​खुर्जा (बुलंदशहर): थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के सर्राफा बाजार में एक व्यापारी ने जिम संचालक और उसके साथियों पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में भी पैसों के लेनदेन को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से अब वह और उसका परिवार डरा हुआ है।

​प्रार्थना पत्र के अनुसार, अहीरपाड़ा, थाना खुर्जा नगर निवासी अमित वर्मा पुत्र प्रेमकुमार वर्मा ने बताया कि जिम जाने के दौरान उनकी पहचान नई बस्ती (पदम सिंह गेट) क्षेत्र में जिम चलाने वाले विकास कौशिक से हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, उन्हें पहले आरोपी की पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी विभिन्न माध्यमों से पैसे ऐंठता रहा है और पूर्व में कमेटी के 1.50 लाख रुपये को लेकर भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। पीड़ित का दावा है कि उस पुराने मामले में स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी और उनके पास ऑडियो, वीडियो क्लिप तथा बैंक से जुड़े विवरण मौजूद हैं।

​आरोप है कि 22 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे सर्राफा बाजार स्थित उनकी दुकान पर विकास कौशिक, प्रवीन तेवतिया तथा चार अन्य लोग पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, पूर्व में दी गई शिकायतों को लेकर धमकाया और प्रोटेक्शन मनी के तौर पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि घटना के समय वहां मौजूद पीड़ित की मां ने स्थिति को संभालने व शांत कराने का प्रयास किया, जबकि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल के माध्यम से भी कथित रूप से धमकी जल्द सेजल्द गिरता भरे संदेश व कॉल किए जाने का आरोप लगाया गया है।

​पीड़ित अमित वर्मा ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन से स्वयं, अपनी पत्नी तथा परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कमेटी की रकम तथा अन्य कथित रूप से ली गई राशि वापस दिलाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *