Skip to content
Thursday, 19 November 2026|India
19 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
UP भाजपा ने 2027 के उम्मीदवारों की 209 नामों की सूची को फर्जी बताया•खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश•अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारियां तेज, एसपी ग्रामीण ने किया गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण•इंजीनियर राशिद ने टेरर फंडिंग केस में निचली अदालत के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी•पटियाला में भाखड़ा नहर के पुल का अचानक ढहना, दो ट्रक फँसे, एक में लगी आग•आजम खान की रिहाई के बाद बोले: अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा•PM मोदी ने FICCI वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया, शेनझेन में महाशक्तियों की ऐतिहासिक बैठक•बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवाम: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में तैयारियां तेजUP भाजपा ने 2027 के उम्मीदवारों की 209 नामों की सूची को फर्जी बताया•खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश•अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारियां तेज, एसपी ग्रामीण ने किया गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण•इंजीनियर राशिद ने टेरर फंडिंग केस में निचली अदालत के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी•पटियाला में भाखड़ा नहर के पुल का अचानक ढहना, दो ट्रक फँसे, एक में लगी आग•आजम खान की रिहाई के बाद बोले: अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा•PM मोदी ने FICCI वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया, शेनझेन में महाशक्तियों की ऐतिहासिक बैठक•बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवाम: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में तैयारियां तेज
विज्ञापन
Home » खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश
Breaking News

खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Nov 2026• अपडेट 19 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश ​खुर्जा (बुलंदशहर): विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची (निर्वाचक…

खुर्जा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में जुटा प्रशासन, ERO ने दिए सख्त निर्देश

​खुर्जा (बुलंदशहर): विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील खुर्जा स्थित सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं एसडीएम सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो और लिंग (जेंडर) संबंधी त्रुटियों की गहनता से जांच करने तथा नियमानुसार उनमें आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली के इस विशेष शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे। इस फॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची में फोटो, लिंग और अन्य आवश्यक विवरणों से जुड़ी खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा।

आपके लिए संबंधित खबरें

​बैठक के अंत में ERO ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से लें और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाया जा सके

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *