Skip to content
Saturday, 14 November 2026|India
14 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गयाखुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत•भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गूंजे भक्तिमय जयघोष•बुलंदशहर: अस्पताल पहुँचकर एसएसपी ने जाना घायल युवती का हाल, आरोपी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश•खुर्जा: स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर खूनी खेल, रिसेप्शनिस्ट पर साथी कर्मचारी ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार•चंद्रपुर में बाघिन और चार शावकों का अनोखा दृश्य, वीडियो वायरल•बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने आत्महत्या की, परिवार ने बताया डिप्रेशन का कारण•नाशिक रोड स्टेशन पर RPF ने अमृत भारत एक्सप्रेस में डेढ़ करोड़ नकदी जब्त की•यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों को बचाया गया
विज्ञापन
Home » खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत
Breaking News

खुर्जा: मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक क्षेत्र से लगातार दूसरी बार MLC बनने पर श्रीचंद शर्मा का भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने किया भव्य स्वागत

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Nov 2026• अपडेट 14 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा (बुलंदशहर): मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद…

खुर्जा (बुलंदशहर): मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आज श्रीचंद शर्मा का खुर्जा आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

​इस अवसर पर स्थानीय वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, खुर्जा परिसर में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री रंजना सिंह गौतम ने श्रीचंद शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

​स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रंजना सिंह गौतम ने कहा कि श्रीचंद शर्मा की यह लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत शिक्षकों और क्षेत्र की जनता के उन पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास होता रहेगा।

​वहीं, एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षकों के सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *