Skip to content
Thursday, 05 November 2026|India
05 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के घर खरीदारों को राहत दी, मालिकाना हक के दस्तावेज़ जारी करने की अनुमति•खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी•सिलचर-ओखा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में 2.75 लाख की चोरी, इमरजेंसी चेन खींचने पर भी नहीं मिली RPF मदद•श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: जांच में ISI, शहजाद भट्टी और खुरासान मॉड्यूल के एंगल•इंदौर में ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव जांच पर व्यापारी ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत•नालंदा में दर्दनाक बाइक दुर्घटना: कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई, दो सगे भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत•दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को वकीलों के विवाद के बाद निलंबित, मुख्यालय पर प्रदर्शन में भागीदारी•बक्सर GRP ने संघमित्रा एक्सप्रेस में किन्नरों के तांडव में घायल यात्री को बचाया, 5 को गिरफ्तारसुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के घर खरीदारों को राहत दी, मालिकाना हक के दस्तावेज़ जारी करने की अनुमति•खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी•सिलचर-ओखा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में 2.75 लाख की चोरी, इमरजेंसी चेन खींचने पर भी नहीं मिली RPF मदद•श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: जांच में ISI, शहजाद भट्टी और खुरासान मॉड्यूल के एंगल•इंदौर में ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव जांच पर व्यापारी ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत•नालंदा में दर्दनाक बाइक दुर्घटना: कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई, दो सगे भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत•दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को वकीलों के विवाद के बाद निलंबित, मुख्यालय पर प्रदर्शन में भागीदारी•बक्सर GRP ने संघमित्रा एक्सप्रेस में किन्नरों के तांडव में घायल यात्री को बचाया, 5 को गिरफ्तार
विज्ञापन
Home » खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Nov 2026• अपडेट 05 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी ​खुर्जा: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरनिया मौजपुर…

खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

​खुर्जा:

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरनिया मौजपुर के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑटो में सवार युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और उसका मोबाइल तथा नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला:

आपके लिए संबंधित खबरें

खुर्जा नगर के नवलपुरा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम किसी जरूरी काम से खुर्जा जंक्शन गए थे। वहां से वह वापस घर लौटने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। उस समय ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थीं।

​पीड़ित के अनुसार, जब ऑटो अरनिया मौजपुर गांव के पास पहुंचा, तो रास्ते में चालक और अन्य लोगों ने मिलकर उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत (बेहोश) हो गया। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए।

​होश आने पर चला चोरी का पता:

कुछ समय बाद जब अंकित को होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनकी जेब से मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद गायब हैं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को कोतवाली में इस मामले की लिखित तहरीर दी गई।

​पुलिस का बयान:

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *