खुर्जा: नवरात्रि में मांस और अंडे की दुकानें बंद कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
2 मिनट में पढ़ें

खुर्जा: नवरात्रि में मांस और अंडे की दुकानें बंद कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
खुर्जा (बुलंदशहर):
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल (जनपद – बुलंदशहर, खुर्जा) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) खुर्जा को ज्ञापन सौंपकर आगामी नवरात्र पर्व के दौरान नगर में मांस और अंडे की खुली दुकानों तथा ठेलों को पूर्ण रूप से बंद कराने की मांग की है।
धार्मिक स्थलों के पास दुकानों से भावनाएं आहत होने का तर्क
आपके लिए संबंधित खबरें
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से पावन नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रहा है। खुर्जा शहर के विभिन्न स्थानों जैसे डाकर मोड पर रेलवे फाटक मंदिर के पास, सुभाष रोड पर वाल्मीकि चौक, नेहरू पुर चुंगी के पास, मुंडा खेड़ा चौराहे पर और प्राचीन नवदुर्गा मंदिर के समीप मांस व अंडे की दुकानें लगाई जाती हैं। इससे श्रद्धालु जनता और धार्मिक लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सफाई व्यवस्था की मांग
संगठन ने मांग की है कि नवरात्र में मुख्य मार्गों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं, वहां मांस और अंडे की दुकानें पूर्ण रूप से बंद कराई जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई दुकान या होटल खुला पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इसके अलावा, मुख्य मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई रखने की भी अपील की गई है।
ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नितिन पंडित (प्रांत मंत्री), भूपेंद्र भाटी (विभाग अध्यक्ष), विजय दीप (जिलाध्यक्ष), सर्वेश जी (जिला महामंत्री), नरेश भाटी (जिला मंत्री) तथा संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
0