Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » 35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
Breaking News

35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Sep 2023• अपडेट 16 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह नगर के प्रतिष्ठित आदर्श शिशु मन्दिर इण्टर कॉलिज के श्रीमती मिथलेश कुमारी भगवती प्रसाद…

35 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

नगर के प्रतिष्ठित आदर्श शिशु मन्दिर इण्टर कॉलिज के श्रीमती मिथलेश कुमारी भगवती प्रसाद एलेंस सभागार में आज 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना के उपरान्त किया | कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री आनन्द सिंह जी ने स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मन्दिर राजेन्द्र नगर साहिबाबाद (गाजियाबाद) में आयोजित 35 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता कुश्ती खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। U-17 ग्रीको रोमन में 110 Kg वजन मे भैया ऋषत ने गोल्ड मेडल व प्रशान्त ने 55 kg वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सुमित नागर ने 86 kg वर्ग में U-19 का स्वर्ण पदक व तरुण प्रताप ने U-17 मे 71 Kg वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। U-14 में यश व रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बहिनों की U-17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के 73 kg वर्ग में तनु जादौन ने प्रथम, 52Kg में निधि कुमारी ने गोल्ड, 65Kg वर्ग में दीपा जादौन ने गोल्ड प्राप्त किया। U-14 फ्री स्टाइल में 58 Kg वर्ग में कशिश जोशी ने गोल्ड व 54 Kg वर्ग में गरिमा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया | कार्यक्रम के विजयी भैया बहिन को पुरुस्कृत करते समय राष्ट्रीय कुश्ती निर्णायक पवन कुमार शर्मा जी ने बताया कि विजयी भैया बहिन 23 सितम्बर को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भोपाल (मध्यप्रदेश) जायेंगें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, एम. एल. शर्मा, लवकिशोर, मुकेश पाल, गिरीश कुमार, पोपसिहं, रीना भारद्वाज, नेहा सैनी, अंकित शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *