स्वास्थ्य विभाग चला रहा है जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
2 मिनट में पढ़ें

अलीगढ़, 13 जुलाई 2021 ।
जनपद में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर विश्व जनसंख्या दिवस मनाते हुए जागरूकता के अभियान का शुभारम्भ हुआ। विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा गति देने एवं समाज को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार वाहन का किया शुभारंभ । शुभारंभ के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सीएमओ कार्यालय से परिवार नियोजन जागरूकता के लिए वाहन रैली भी निकाली गई। ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली को सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, डीआईसी मैनेजर मुनाजिर हुसैन, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अकबर खान, यूपीटीएसयू से सीनियर वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ महरोज तसलीम सिद्दीकी, पीएसआई संस्था से सिटी मैनेजर उमाम फारूक भी उपस्थित रहे।
आपके लिए संबंधित खबरें
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने, परिवार नियोजन की गति को बढ़ावा देने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि आम जनमानस में जनसंख्या के विषय में आवश्यक जागरूकता लाना तथा जनसंख्या विस्फोट से राष्ट्र को बचाने का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाने का है।




टिप्पणियाँ
0