Skip to content
Wednesday, 21 October 2026|India
21 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया•रितु बराला मामले में डोटासरा ने जयपुर कमिश्नरेट में धरना दिया, FIR दर्ज होने तक हटेंगे नहींटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग साजिश: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया•केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी•शिवा शर्मा मौत केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया•मुंबई के साकीनाका कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे•विजयादशमी पर देशभर में धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं•कुशीनगर में तेज रफ्तार कार का पेड़ से टकराव, चार युवकों की मौत•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुई पल्सर बाइक का नवरात्रि ट्रांसफर टाला गया•रितु बराला मामले में डोटासरा ने जयपुर कमिश्नरेट में धरना दिया, FIR दर्ज होने तक हटेंगे नहीं
विज्ञापन
Home » सभी बैंकों को 30 सितंबर तक लागू करना होगा चेक का नया सिस्टम, जानें क्या होगा फायदा
Breaking News

सभी बैंकों को 30 सितंबर तक लागू करना होगा चेक का नया सिस्टम, जानें क्या होगा फायदा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Mar 2021• अपडेट 21 Dec 2025
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
यह सिस्टम साल 2010 से ही शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक सिर्फ 1,50,000 शाखाओं में ही लागू हो पाया है. लेकिन अब रिजर्व…

यह सिस्टम साल 2010 से ही शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक सिर्फ 1,50,000 शाखाओं में ही लागू हो पाया है. लेकिन अब रिजर्व बैंक के नए निर्देश के मुताबिक सभी बैंकों की सभी शाखाओं में यह सिस्टम लागू करना होगा.

चेक क्लियरेंस का चल रहा नया सिस्टम

30 सितंबर तक सभी ब्रांच में होगा लागू

रिजर्व बैंक ने दिए बैंकों को निर्देश

आपके लिए संबंधित खबरें

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर, 2021 तक अपने सभी ब्रांच में चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) को लागू कर दें. इससे देश में चेक क्लियरेंस में तेजी आएगी.

 

यह सिस्टम साल 2010 से ही शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक सिर्फ 1,50,000 शाखाओं में ही लागू हो पाया है. लेकिन अब रिजर्व बैंक के नए निर्देश के मुताबिक सभी बैंकों की सभी शाखाओं में यह सिस्टम लागू करना होगा.

क्या कहा रिजर्व बैंक ने

 

सभी बैंकों के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को भेजे गए सर्कुलर में रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘यह देखा गया है कि बैंकों की कई शाखाओं को किसी तरह की औपचारिक क्लियरिंग सिस्टम से बाहर रखा गया है. इसकी वजह से उनके ग्राहकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि समय ज्यादा लगता है और चेक के कलेक्शन में लागत भी ज्यादा आती है. सीटीएस की उपब्धता बढ़ाने और सभी जगहों के ग्राहकों को एक समान ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए सभी बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी सभी शाखाओं में इमेज आधारित सीटीएस 30 सितंबर, 2021 तक लागू किया जाए.’

 

क्या है चेक ट्रंकेशन सिस्टम

 

चेक ट्रंकेशन सिस्‍टम चेक को क्लियर करने की एक प्रक्रिया है. इसमें जारी किए गए फिजिकल चेक को एक जगह से दूसरी जगह घूमना नहीं पड़ता है, बल्कि चेक की फोटो लेकर ही उसे क्लियर कर दिया जाता है. असल में पुरानी व्यवस्था में चेक जिस बैंक में प्रस्‍तुत किया जाता है, वहां से अदाकर्ता बैंक शाखा तक की यात्रा करता है. इस तरह इसे क्लियर होने में समय लगता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *