Skip to content
Sunday, 25 October 2026|India
25 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटनभोपाल के आईएसबीटी में आधा दर्जन एसी बसों में लगी भीषण आग•महोबा में मुंडन संस्कार के बाद तेज ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर 3 की मौत, चालक फरार•वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो: प्रधानमंत्री मोदी ने देखा राफेल‑सुखोई का रोमांचक प्रदर्शन•वाराणसी में गंगा तट पर एयर शो 2026: भारतीय वायुसेना ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन•गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत के बाद 12 घंटे तक शव के साथ सफर – रेलवे व्यवस्था पर सवाल•नूंह में डंपर टक्कर से तीन लोगों की मौत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हादसा•एयर इंडिया ने रियाद‑दम्माम और जेद्दा की उड़ानों को निलंबित किया: यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड की विस्तृत जानकारी•प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में भाग लेंगे, साथ ही अरविंद लिमिटेड फैक्ट्री का उद्घाटन
विज्ञापन
Home » संभल: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश
Breaking News

संभल: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 16 Jan 2022• अपडेट 16 Jan 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
जी बी न्यूज़ संभल तहसील रिपोर्टर शाहिद अली गुन्नौर   *जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश*   *अधिकारियो…

जी बी न्यूज़ संभल

तहसील रिपोर्टर शाहिद अली

गुन्नौर

 

आपके लिए संबंधित खबरें

*जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश*

 

*अधिकारियो के साथ बैठक कर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की गई समीक्षा*

 

 

आज जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में कर-करेत्तर, मुख्य देय व राजस्व वसूली की समीक्षा सभी उप जिलाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक कर की । कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान भू-राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलो के तहसीलदारो को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। और उन्होंने 10 बड़े बकायेदारों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वसूली करने के निर्देश दिए। स्टाम्प एवं पंजीयन, विद्युत, की वसूली की प्रगति संतोषजनक बताते हुये शत प्रतिशत करने का निर्देश दिये।आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा किसी भी दशा में अवैध शराब ना बिक्री हो। एवं वसूली का कार्य शत प्रतिशत किया जाए। परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि चालान वसूली शत प्रतिशत की जाए एवं चालान में बढ़ोतरी की जाए जनपद में किसी भी दशा में डग्गामार वाहन एवं ओवरलोडिंग वाहन नहीं चलने चाहिए। बाटमाप अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय समय से खुलना चाहिए एवं कार्य में गति आए। एवं शत प्रतिशत की वसूली करने के निर्देश दिये। खनन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भट्टा संचालकों से जो मजदूर हैं उनकी लिस्ट बना कर ले। किस-किस मजदूरों का वैक्सीनेशन की प्रथम एवं द्वितीय डोज हो गई है या नहीं और उन्होंने खनन पर लगाम लगाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भट्ठा मजदूरों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। चकबंदी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबंदी कोर्ट की शिकायतें अधिक आ रही हैं जिन्हें शीघ्रता से निस्तारण कराया जाए। एवं अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। चुनाव की तैयारियों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का डोर टू डोर सर्वे कराएं एवं लोगों को जागरूक करें अगले 3 दिन तक प्रथम डोज का कार्य पूर्ण करें। एवं अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं। साथ प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर रोक लगाएं और हर दुकान पर वार्ता करके पॉलिथीन के स्थान पर दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जागरूक करें साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पॉलिथीन पर शत-प्रतिशत रोक लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट आदि पर भी चेक कर पॉलिथीन पर रोक लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रत्येक मजिस्ट्रेटवार कोर्टवार वादो का निस्तारण की समीक्षा, सेवानिवृत्त कर्मचारी के लम्बित पेंशन प्रकरण, विभागीय कार्यवाही के सापेक्ष निस्तारण, खतौनी का पुनरीक्षण लम्बित संदर्भ, चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन, कृषि पट्टा आवंटन, मत्स्य पालन, आवास आंवटन, आडिट आपत्ति, विरासत आदि मामलो की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री कमलेश कुमार अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर संभल, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, जिला सूचना अधिकारी श्री बृजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सभी तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहें।

 

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *