Skip to content
Friday, 27 November 2026|India
27 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल•खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: छेड़छाड़ के आरोपी फैजान के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद•कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता अजीत कुमार दास के किराये के मकान पर विजिलेंस का छापा•पटना ट्रैफिक जवान को अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बाँटने पर ड्यूटी से हटाया गया•खुर्जा: बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर महिला स्टॉफ से अभद्रता, वीडियोग्राफी और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी, एफआईआर के लिए तहरीर•संसद सत्र से पहले कैबिनेट बैठक: परिसीमन और महिला विधेयक पर चर्चा•जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखागोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में सेसना‑152 ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल•खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: छेड़छाड़ के आरोपी फैजान के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद•कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता अजीत कुमार दास के किराये के मकान पर विजिलेंस का छापा•पटना ट्रैफिक जवान को अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल बाँटने पर ड्यूटी से हटाया गया•खुर्जा: बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर महिला स्टॉफ से अभद्रता, वीडियोग्राफी और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी, एफआईआर के लिए तहरीर•संसद सत्र से पहले कैबिनेट बैठक: परिसीमन और महिला विधेयक पर चर्चा•जहांगीराबाद कोतवाली का एसपी देहात ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश•दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के खिलाफ तय आरोपों को बरकरार रखा
विज्ञापन
Home » शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों को लगेंगे टीके : डॉ एमके माथुर
Breaking News

शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों को लगेंगे टीके : डॉ एमके माथुर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Aug 2021• अपडेट 11 Aug 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों को लगेंगे टीके : डॉ एमके माथुर   •प्रदेशवासियों की इम्युनिटी बढ़ाने को दूसरी डोज़ वालों पर सरकार…

शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों को लगेंगे टीके : डॉ एमके माथुर

 

•प्रदेशवासियों की इम्युनिटी बढ़ाने को दूसरी डोज़ वालों पर सरकार का फोकस

•सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे

आपके लिए संबंधित खबरें

•11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी।

 

अलीगढ़, 10 अगस्त 2021।

 

कोरोना की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज़ वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है।

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज़ लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए।

 

उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ के चाहतमंदों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एमके माथुर ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज़ वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *