Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » शकुन यादव की जयंती पर बागपत में हुए अनेकों समाजसेवी कार्य
Breaking News

शकुन यादव की जयंती पर बागपत में हुए अनेकों समाजसेवी कार्य

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Sep 2023• अपडेट 30 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
शकुन यादव की जयंती पर बागपत में हुए अनेकों समाजसेवी कार्य – बागपत की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय शकुन यादव…

शकुन यादव की जयंती पर बागपत में हुए अनेकों समाजसेवी कार्य

– बागपत की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय शकुन यादव की जयंती पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेकों गणमान्य हस्तियों ने की शिरकत

– शकुन यादव की जयंती पर उनके पुत्र अभयवीर यादव ने अनेकों स्कूलो व गांवों में हजारो सैनट्री पैड़ का वितरण करने के साथ-साथ अनेकों मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय शकुन यादव की तृतीय जयंती जनपदभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर अनेकों समाजसेवी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम उनके बालैनी स्थित फार्म हाउस, शकुन शक्ति स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। शकुन शक्ति स्थल पर उनके पुत्र व समाजवादी पार्टी के बागपत लोकसभा प्रभारी अभयवीर यादव ने एक यज्ञ का आयोजन किया और अपने परिजनों सहित मां की आत्मा की शांति व विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर कक्षा 10 से 12 वीं तक की छात्राओं, माताओं, बहनों, आंगनवाड़ी, आशाओं व अनेकों गांव में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं को हजारों की संख्या में सैनट्री पैड़ का वितरण किया गया। स्वर्गीय शकुन यादव की तृतीय जयंती के अवसर पर उनके पुत्र अभयवीर यादव ने श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, देव इण्टर कॉलेज डोलचा, इंदिरा गांधी इण्टर कॉलेज मुकारी सहित अनेकों स्कूलों, कॉलेजों व गांवों में जाकर छात्राओं व गांवों की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनको पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को नगद धनराशि देकर उनको पुरस्कृत किया और उनसे देशहित में कार्य करने और परिवार और समाज का नाम रोशन करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव, अभिनव यादव, मुकारी से प्रधानाचार्य राजकुमार त्यागी, डोलचा से प्रधानाचार्य मुकेश यादव, बालैनी से प्रधानाचार्य संजय शर्मा, बालेन्द्र यादव, हरि यादव, हरिपाल यादव, पपीत यादव, प्रवीन यादव, वेटलिफटिंग रैफरी यशपाल यादव, महेन्द्र यादव, रण सिंह यादव, ओपी यादव, अनुराग यादव, मोंटू यादव, रविन्द्र यादव, पप्पू यादव, संदीप सिंह, मनीष चौधरी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *