Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव
Breaking News

विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 11 Aug 2024• अपडेट 11 Aug 2024
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव – दो दिनों तक चले श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव में देश की राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, प्रशासनिक व सामाजिक…

विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

– दो दिनों तक चले श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव में देश की राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

– 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित विभिन्न जैन मन्दिरों से पदयात्रा कर पहुॅंचे हजारों जैन श्रद्धालुगण, श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में पहुॅंचकर विधि-विधान के साथ की पूजा-अर्चना

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

आपके लिए संबंधित खबरें

 

बागपत जनपद के बड़ागांव में स्थित विश्वविख्यात श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चले श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव में देश की राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, पुलिस-प्रशासन व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। मन्दिर में निर्वाण लड्डू की व्यवस्था देख रहे मनोज जैन, महेश जैन, अजय जैन, जनेश्वरदयाल जैन, नरेश जैन, प्रमोद जैन ने बताया कि यह मन्दिर बहुत प्राचीन और चमत्कारी है। हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी इस पवित्र-पावन स्थान पर सर्व मनोरथ पूरक चमत्कारी मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित विभिन्न जैन मन्दिरों से पदयात्रा कर जैन श्रद्धालुगण पहुॅंच रहे है और चमत्कारी श्री पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ा रहे है और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे है। आने वाले श्रद्धालुगणों ने बताया कि श्रीजी के दर्शन कर उनको जो सुखद अनुभूति हो रही है उसको वे शब्दों में बयां नही कर सकते। कहा कि श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर क्षेत्र कमेटी बड़ागांव के आतिथ्य से वे बहुत प्रसन्न है। कहा कि उनकी छोटी से छोटी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। बताया कि अतिशय क्षेत्र पर रहने, खाने-पीने आदि की समस्त व्यवस्था उपलब्ध है।निर्वाण महोत्सव को सफल बनाने में बागपत पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन, महामंत्री सुभाष चंद जैन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जैन, प्रबन्धक व मेला मंत्री प्रमोद कुमार जैन, निर्माण मंत्री पद्मसेन जैन की आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा प्रशंसा की गई। महोत्सव में कमेटी के मैनेजर प्रभात जैन, त्रिलोक तीर्थ धाम के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, संजीव जैन, अजय जैन, दीपा जैन, वैभव जैन, सम्भव जैन, शुभम जैन मेरठ, संतोष जैन, दीपिका जैन, विशाल जैन सहित हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *