विशाल कूड़े का ढेर बना नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह की पहचान
2 मिनट में पढ़ें

रमेश श्रीवास्तव।
प्रतापगढ़।
विशाल कूड़े का ढेर बना नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह की पहचान।
प्रतापगढ़ जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में शपथग्रहण के बाद भी नगर पंचायत के प्रवेश द्वार पर ही लगा हुआ है विशाल कूड़े का ढेर जो आज तक न हट सका और न ही हटाए जाने की दूर दूर तक कोशिश ही की जा रही है जबकि सालों पहले आये SDM सदर ने तत्कालीन ग्राम प्रधान को बुलाकर तत्काल कूड़े को हटाकर ग्राम समाज के जलाशय के संरक्षण का निर्देश दिया था। आनन फानन में तत्कालीन प्रधान जो अब वर्तमान चेयरमैन हैं उन्होंने जेसीबी से दो तिहाई कूड़ा हटवा दिया था किन्तु पुनः स्थिति जस की तस बन गई है। बरसात सिर पर है, कई टन कचरा इकट्ठा है, सफाई अभी तक नहीं हुई है जबकि इसके ठीक बगल पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी है। सामने हवा के साथ सड़क तक फैलता हुआ कूड़ा, कूड़े पर लोटते सुअर, फैलती दुर्गन्ध, नाक पर कपड़ा लगाकर गुजरते हुए मुसाफिर,20 कदम पर ही कटरागुलाबसिंह पुलिस चौकी, पंचायत घर भी मौजूद है। आखिर माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान की धज्जियाँ उड़ाते नगर पंचायत कर्मियों को क्या शासन का तनिक भी डर नहीं है या सफाईकर्मियों पर ही नियंत्रण नहीं है जबकि यह काम बरसात के शुरू होने के पहले प्राथमिकता से हो जाना चाहिए। गौरतलब हो कि घोषणा के बाद ही लगभग चार महीने पहले सराय देव राय में कार्यालय खुलने के साथ ही स्टाफ भी नियुक्त हो गया था जरूर उन्हें भी यह दिखा होगा। यही स्थिति बाजार में बनी नालियों की भी है, बरसात होते ही चोक नालियां सड़कों पर गन्दा पानी उलट देती हैं। इसी मार्ग से ऐतिहासिक भयहरणनाथ धाम पर दर्शनार्थी गन्दे पानी के छीटों के साथ धाम पहुचते हैं फिर वहाँ तरोताजा होते हैं प्रशासन को कोसते हुए।
आपके लिए संबंधित खबरें
बड़ा सवाल?
आखिर नगर पंचायत कटरागुलाबसिंह में ठेकेदार के माध्यम से तैनात सफाई कर्मी कहाँ हैं। साहबों के निजी सेवा में या हाजिरी लगाकर आराम कर रहे हैं।
इसकी सुध आखिर कौन और कब लेगा? ये इसलिए भी जरूरी है कि नगर पंचायत में तैनात संविदा पर सफाईकर्मियों तथा जिम्मेदारों की खबर जिला प्रशासन जल्द से जल्द ले। उपस्थित पंजिका और मौके पर किये गये ड्यूटी का भी मिलान किया जाय ।




टिप्पणियाँ
0