Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवालजयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग•सुरक्षा और आस्था का संगम एसपी देहात और सीओ ने किया भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त महाकाली शोभायात्रा रूट का लिया जायजा•बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल
विज्ञापन
Home » रैपिड रेलः अंडरग्राउंड टनल निर्माण अंतिम चरण में
Breaking News

रैपिड रेलः अंडरग्राउंड टनल निर्माण अंतिम चरण में

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 22 Jul 2023• अपडेट 22 Jul 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मेरठ । दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में अंडरग्राउंड टनल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। छठी और आखिरी टनल जो…

मेरठ । दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में अंडरग्राउंड टनल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। छठी और आखिरी टनल जो भैंसाली से बेगमपुल तक बनाई जा रही है, उसका ब्रेकथ्रू बस अब कुछ ही दिनों में हो जाएगा। मेरठ में सम्पूर्ण अंडरग्राउंड सेक्शन की लंबाई लगभग 5.5 किमी है और इसमें से 100 मीटर से भी कम का हिस्सा टनल निर्माण के लिए बाकी है।
मेरठ में तैयार की जा रही इस आखिरी टनल की लंबाई लगभग एक किमी है। यह टनल सुदर्शन 8.2 (टनल बोरिंग मशीन) द्वारा बनाई जा रही है और इसके निर्मित होते ही मेरठ में अंडरग्राउंड सेक्शन में टनलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भैंसाली से बेगमपुल की ओर निर्मित की जा रही इस टनल का ब्रेकथ्रू बेगमपुल रिट्रीविंग शाफ्ट में किया जाएगा।
बताते चले कि भैंसाली से मेरठ सेंट्रल के बीच मेरठ की पहली टनल बनाने के लिए टीबीएम 8.1 को भैंसाली लॉन्चिंग शाफ्ट से अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक 15 महीनों के भीतर मेरठ में सभी 6 टनलों का निर्माण लघभद पूरा कर लिया गया है।
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस एवं मेरठ मेट्रो कॉरिडोर पर मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए तीन भागों में दो समानांतर टनल का निर्माण किया जा रहा है, यानी कुल छह टनल निर्मित की जा रही है।
भैंसाली से मेरठ सेंट्रल, गांधी बाग से बेगमपुल और भैंसाली से बेगमपुल के बीच इन समानांतर टनलों का निर्माण किया जा रहा है। भैंसाली से मेरठ सेंट्रल और गांधी बाग से बेगमपुल के बीच की दोनों समानान्तर टनल पहले ही बनकर तैयार हो चुकी हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *