Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलायामुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी•अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण के लिए 9,941 करोड़ रुपये के 10 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण•SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 23 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन, CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन
Home » यूपी के बागपत में कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद कुरैशी का धमाकेदार प्रचार
Breaking News

यूपी के बागपत में कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद कुरैशी का धमाकेदार प्रचार

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 May 2023• अपडेट 01 May 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
यूपी के बागपत में कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद कुरैशी का धमाकेदार प्रचार – बागपत सीट के चेयरमैन प्रत्याशी जाहिद कुरैशी धार्मिक, सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द…

यूपी के बागपत में कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद कुरैशी का धमाकेदार प्रचार

– बागपत सीट के चेयरमैन प्रत्याशी जाहिद कुरैशी धार्मिक, सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द में वर्षो से दे रहे है महत्वपूर्ण योगदान

– बागपत नगर पालिका परिषद को उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी नगर पालिका परिषद बनाने के लिए कार्य करूॅंगा – जाहिद कुरैशी

बागपत, उत्तर प्रदेश।

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी व प्रसिद्ध समाजसेवी जाहिद कुरैशी हमेशा से ही स्थानीय लोगों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर रहे है और लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव सहायता करते रहे है। स्थानीय लोगों की बढ़ती मूलभूत समस्याओं के मध्यनजर इस बार वह स्वयं चुनाव मैदान में है और धमाकेदार प्रचार की शुरूआत कर चुके है। जाहिद कुरैशी के धार्मिक, समाजसेवी व साम्प्रदायिक सौहार्द के कार्यो को देखते हुए देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है और विश्वास व्यक्त किया है कि जाहिद कुरैशी बागपत में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगें। जाहिद कुरैशी का कहना है कि बागपत नगर के लोगों का उनको भरपूर सहयोग मिला है और उनका फर्ज बनता है कि वह भी नगरवासियों के अच्छे और बेहतर जीवन के लिए कार्य करें। जाहिद कुरैशी ने कहा कि वे बागपत नगर पालिका परिषद को उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी नगर पालिका परिषद बनाने के लिए कार्य करेंगें। कहा कि जनता का साथ मिला तो बागपत नगर के हर वार्ड का चहुमुखी विकास करायेंगे। नगर में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। नगर की हर सडक पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था होगी। नगर में बेहतरीन सड़कों का जाल होगा। नगर में गंदगी नाममात्र नही होगी। नगर में आक्सीजन युक्त सुन्दर व अच्छे वृक्ष लगायेगें। नगर पालिका से होने वाले लोगों के कार्य अविलम्ब होगें। नगर के विभिन्न धर्मो के लोगों में आपसी भाईचारे पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। नगर के लोगों को अच्छी शिक्षा दिलवाने, अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने और बेरोजगारी को हटाने पर तेजी से कार्य किया जायेगा, जिसके लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से भी बात करेंगें। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। कहा कि वे खुद व्यापारी है और व्यापारी वर्ग की समस्याओं को अच्छी तरह समझते है। कहा कि व्यापारी भाईयों की सभी समस्याओं का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। कहा कि नगर में अनेकों समस्यायें है, जिनका निराकरण आज तक नही हो पाया है, मौका मिलने पर नगर की सभी समस्याओं के निराकरण पर तीव्र गति से कार्य करेंगें। इस अवसर पर साजिद कुरैशी उर्फ सोनू, मौहम्मद नौशाद, आबिद, माजिद, मोबिन, सत्तार, हरीश, यामीन दरोगा, सलमान, बब्लू शर्मा, राशिद आदि उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *