Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवादमुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद
विज्ञापन
Home » मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुॅची बागपत
Breaking News

मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुॅची बागपत

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Mar 2021• अपडेट 23 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुॅची बागपत   – समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से पीस मिशन के बारे…

मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुॅची बागपत

 

– समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से पीस मिशन के बारे में की चर्चा

– डाॅ रमेश कुमार पासी और डाॅ संध्या अग्रवाल ने लोगों से की मिल-जुलकर साथ रहने की अपील

आपके लिए संबंधित खबरें

बागपत। विवेक जैन

 

हिंदुस्तान के 17 वें और आखिरी मुगल बादशाह मिर्जा अबू जफर सिराजुद्दीन मोहम्मद बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु बेगम शमीना खान शांति का संदेश लेकर बागपत पहुॅची। उन्होने प्रमुख समाजसेवी हाजी निजातखान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने पीस मिशन के बारे में जनपद के गणमान्य लोगों से विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया कि वे दो एनजीओ एकता सुधार समिति और नशा मुक्ति जागृति अभियान से जुड़ी हुई है और लोगों को बुरे कार्यों से दूर रहने और अच्छे कार्यों को करने के लिये जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में दिल्ली से आये डाॅ रमेश कुमार पासी ने मिशन की सफलता के लिये लोगों से इनपुट प्राप्त किये और उनके विचारों को जाना। डाॅ रमेश ने बताया कि अगर लोग उनके पीस मिशन से जुड़ते है और विचारधारा को अपनाते है तो ना सिर्फ देश बल्कि विश्वभर में शांति की स्थापना हो सकेगी। पीस मिशन की टीम सदस्य डाॅ संध्या अग्रवाल ने बताया कि उनके पीस मिशन का एक ही उद्देश्य है हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर शांति से रहे, दंगे ना हो, गरीबों को प्रर्याप्त सहायता और ऐसी व्यवस्था उपलब्ध हो जिससे वे गरीब ना रहे, सभी को रोजगार मिले। पीस टीम के कवि इकबाल ने लोगों से समाज में भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, लूट-खसोट आदि को रोकने के लिये पीस मिशन से जुड़ने का आहवान किया। हाजी निजात खान और उपस्थित गणमान्य लोगों ने पीस मिशन को तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया और मिशन के उद्देश्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *