Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहींपुलिस महकमे में भावुक विदाई: बुलंदशहर से तबादले पर चार सीओ को दी गई शानदार विदाई•असम में लापता बीएसएफ जवान के. वेणु का शव कुशियारा नदी में मिला, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की खबर को बीएसएफ ने खारिज किया•26/11 की 18वीं बरसी: चश्मदीद देविका रोटावन ने बताया कसाब की गोली उनके पैर में कैसे लगी•सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय‑पूर्व रिहाई रद्द, फिर जेल भेजे जाएंगे•अमेरिका ने ईरान में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी, हमले का खतरा बढ़ा•पुणे के बोपदेव घाट में तेज रफ्तार आयशर टेम्पो ने छात्रों को टक्कर मार दी, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल•अमित शाह करेंगे ‘संविधान गौरव दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि, कांग्रेसी और सपा के कार्यक्रम भी जारी•मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं
विज्ञापन
Home » मा0 मुख्यमंत्री जी ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 17 नग विद्युत उपकेन्द्रों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यस
Breaking News

मा0 मुख्यमंत्री जी ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 17 नग विद्युत उपकेन्द्रों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 01 Aug 2022• अपडेट 01 Aug 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का एन0आई0सी0 सभागार में विधायकगण एवं जिलाधिकारी द्वारा देखा गया सजीव प्रसारण, —————- मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद में 132/33…

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का एन0आई0सी0 सभागार में विधायकगण एवं जिलाधिकारी द्वारा देखा गया सजीव प्रसारण,

—————-

मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद में 132/33 के0वी0 विद्युत पारेषण उपकेन्द्र मानधाता का किया गया लोकार्पण,

—————-

आपके लिए संबंधित खबरें

प्रतापगढ़। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव अवसर पर उज्जवल ‘‘भारत-उज्जवल भविष्य-ऊर्जा @ 2047 के अन्तर्गत बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के अवसर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में रूपये 2723.20 करोड़ की लागत से निर्मित 17 नग 400/200/132/33 के0वी0 पारेषण/वितरण उपकेन्द्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में 132/33 के0वी0 विद्युत पारेषण उपकेन्द्र मानधाता का लोकार्पण किया गया। एन0आई0सी0 सभागार प्रतापगढ़ में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता सत्यपाल, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रेषण खण्ड राहुल मौर्य, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर विधायकगणों द्वारा कहा गया कि बिजली एवं ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है जिससे आमजनमानस लाभान्वित हो रहे है। लोगों को रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति की जा रही है, जिन घरों में बिजली कनेक्शन नही थे उन्हें निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत सत्यपाल ने बताया है कि जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज क्षेत्र के भविष्य गत भार की पूर्ति हेतु 132/33 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र मानधाता का निर्माण कराया गया है। 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र मानधाता एवं तत्सम्बन्धी लाइनों के निर्माण की कुल लागत रूपये 29.98 करोड़ है। पूर्व में मानधाता क्षेत्र का पोषण उपकेन्द्र प्रतापगढ़ तथा उपकेन्द्र कुण्डा के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता था। यह उपकेन्द्र क्षेत्र के निरन्तर बढ़ते भार के पोषण के परिपेक्ष्य में संतृप्त था। इसके अतिरिक्त इन उपकेन्द्र से निर्गर्मित 33 के0वी0 पोषक की लम्बाई अधिक होने तथा 01 अदद् 33 के0वी0 लाइन से एक से अधिक 33/11 के0वी0 उपकेन्द्रों के संयोजन के कारण इस उपकेन्द्र से पोषित होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या होती थी। इन समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत उपकेन्द्र मानधाता का निर्माण कराया गया है एवं इस उपकेन्द्र से 33 के0वी0 जेठवारा, बहोरिकपुर, विश्वनाथगंज, देल्हूपुर तथा सरायभीमसेन फीडर निर्गमित है तथा 02 नग 33 के0वी0 फीडर अतिरिक्त रूप में निर्माण कराये गये है।

————————-

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसरित

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *