Skip to content
Saturday, 31 October 2026|India
31 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
चीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर कोचीन के उद्यमी ने 40.74 किमी पानी पर मोटरसाइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया•पोलैंड में संवैधानिक अदालत के अध्यक्ष के निलंबन पर राष्ट्रपति ने सेनेगल यात्रा रद्द कर देश लौटे•गठबंधन इंडिया ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम किया•दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मौतें और 2 घायल•चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: बंधरनाथ से लौटते हुए पायलट समेत छह की मौत•प्रयागराज में तीन ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी की जांच: घर में दोबारा खुदाई, CCTV निगरानी बढ़ी•बुलन्दशहर: दिल्ली रैली की सफलता को लेकर समाजवादी पार्टी की आपातकालीन बैठक आयोजित•चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को
विज्ञापन
Home » भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में पाए गए लक्षण
Uncategorized

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में पाए गए लक्षण

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Dec 2020• अपडेट 29 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं. मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी…

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं. मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं.

नए साल के जश्न से पहले कोरोना के मोर्चे पर चिंता की खबर सामने आई है. भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं. मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं. इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है.

 

यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है. जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया.

आपके लिए संबंधित खबरें

 

कहां मिले हैं नये स्ट्रेन के लक्षण? जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए. सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया. इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे.

 

जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi) में भेजा गया था.

इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है. इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है. जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा था कि ये 70 फीसदी तेजी से फैलता है, यही कारण है कि इसको लेकर काफी सतर्कता बढ़ती जा रही है. हालांकि, जो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं उनका कहना है कि कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन के निर्माण पर असर नहीं होगा.

 

भारत ने बैन कर दी थी फ्लाइट सरकार की ओर से साथ ही जानकारी दी गई है कि 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है. यूके से वापस आ रहे लोगों का RT-PCR टेस्ट किया जा रहा है, जिसके बाद उनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांची जा रही है.

 

कोरोना के नए स्ट्रेन की जानकारी होने के बाद ही नेशनल टास्क फोर्स ने बड़ी बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया.

 

इन देशों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन आपको बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन की शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी, जिसके बाद यूरोप के कई देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं. अभी तक की जानकारी के अनुसार, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन के केस मिल चुके हैं.

 

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद से ही कोरोना के मामलों में उछाल जारी है. एक ओर ब्रिटेन कोरोना वैक्सीन का अभियान चला रहा है, तो दूसरी ओर हर रोज 30 हजार से अधिक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं. बीते दिन भी 40 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *