Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » बुलन्दशहर स्वास्थ विभाग के मुखिया ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Breaking News

बुलन्दशहर स्वास्थ विभाग के मुखिया ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 30 Nov 2022• अपडेट 30 Nov 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
यूपी के जिला बुलन्दशहर में 21 नवम्बर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जा रहा था। इस पखवाडे़ के तहत पुरुषों की नसबंदी उनकी सहमति…

यूपी के जिला बुलन्दशहर में 21 नवम्बर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जा रहा था। इस पखवाडे़ के तहत पुरुषों की नसबंदी उनकी सहमति से की जा रही थी। इस पखवाडे़ को पंख लगाने हेतु एक ऐसे वाहन की आवश्यकता थी जिसके माध्यम से गाँव-गाँव ब्लाक-ब्लाक जाकर लोगों को जागरूक किया जा सके। उसी क्रम में आज 29 नवम्बर मंगलवार को स्वास्थ विभाग के मुखिया विनय कुमार ने एक ऐसे को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका नाम सारथी वाहन दिया गया है।
स्वास्थ विभाग के मुखिया विनय कुमार ने बताया कि 21 नवम्बर 2022 से पुरुष नसबंदी पखवाडे़ का शुभारंभ हो चुका है। इसी पखवाडे़ को पंख लगाने हेतु आज सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ओर बताया कि इस सारथी वाहन के माध्यम से गाँव-गाँव ब्लाक-ब्लाक जाकर लोगों को पुरुष नसबंदी कराने के लिए जागरूक किया जा सकेगा ओर बताया कि आयोजित पखवाड़ा के तहत पुरुषों को नसबंदी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पखवाड़ा में दम्पति में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। प्रजनन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुरुष नसबंदी बहुत ही मह्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक मामूली शल्य क्रिया है तथा महिला नसबंदी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी के लिए न्यूनतम संसाधनों एवं बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। पखवाडा में अब तक सात पुरुष स्वेच्छा से नसबंदी करा चुके हैं। इसके अलावा परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुरुषों में यह शंका भ्रांति बनी / फैली हुई है कि नसबंदी कराने से कमजोरी आती है। यह एकदम निराधार बात है। पुरुष नसबंदी स्थाई परिवार नियोजन का एकदम सुरक्षित और कारगर उपाय है। यह मामूली सी शल्य क्रिया है और महिला नसबंदी के मुकाबले आसान भी है। नसबंदी कराने के बाद पुरुष में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। इसलिए पुरुषों को भी परिवार नियोजन में बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए ओर बताया पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान जनपद में ए0एन0एम / आशा महिला कार्यकर्ता समुदाय में गृह भ्रमण करते हुए पुरुषों से संपर्क कर रही हैं। पखवाड़ा का पहला चरण (मोबिलाइजेशन) 21 से शुरू हुआ जो 27 नवम्बर सकुशल संपन्न हुआ ओर इसके बाद दूसरा चरण 28 नवम्बर से प्रारंभ हो चुका है इस चरण में परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही यह चरण 4 दिसम्बर तक चलेगा।
हमारे संवाददाता तुषार जैन

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *