Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर । पाँच दिवसीय युवा शक्ति जन जागरण अभियान हुआ सम्पन्न।
Breaking News

बुलंदशहर । पाँच दिवसीय युवा शक्ति जन जागरण अभियान हुआ सम्पन्न।

1 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Jan 2021• अपडेट 14 Jan 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
गुलावठी, बुलंदशहर। नेचुरोपैथी योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा देश भर में चलाये गये पाँच दिवसीय युवा शक्ति जन जागरण अभियान का आज समापन…

गुलावठी, बुलंदशहर। नेचुरोपैथी योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा देश भर में चलाये गये पाँच दिवसीय युवा शक्ति जन जागरण अभियान का आज समापन हुआ। नेचुरोपैथी योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राणा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की पावन जन्‍म जयंती {राष्ट्रीय युवा दिवस } के अवसर पर देश की युवा पीढ़ी को नशा मुक्त रखने तथा युवाओं में गिरते नैतिक मूल्यों की रक्षा करने एवं युवाओं को रोजगार के प्रति आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जन जागरूकता प्रदान करने के मूल उद्देश्य से 10 से 14 जनवरी 2021 तक पाँच दिवसीय युवा शक्ति जन जागरण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों पर आधारित विचार गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता,खेलकूद प्रतियोगिता, युवा शक्ति दौड़, आरोग्य यात्रा, भाषण प्रतियोगिता, कौन बनेगा स्वामी विवेकानंद प्रतियोगिता आदि विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। उन्होंने सभी देवतुल्‍य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नेचुरोपैथी योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में सहयोगी एवं प्रतिभागी सभी साधकों को शीघ्र किसी आगामी कार्यक्रम में प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *