Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वानछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नौ आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने 860 करोड़ का दावा किया•एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर में क्वारंटाइन सेंटर शनिवार देर रात कमरे का जंगला तोड़कर भाग निकले 16 लोग मुकदमा दर्ज
Breaking News

बुलंदशहर में क्वारंटाइन सेंटर शनिवार देर रात कमरे का जंगला तोड़कर भाग निकले 16 लोग मुकदमा दर्ज

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 12 Apr 2020• अपडेट 12 Apr 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर, जनता इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किए गए 103 लोगों में से 16 लोग शनिवार देर रात कमरे का जंगला तोड़कर भाग निकले। रविवार…

बुलंदशहर, जनता इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किए गए 103 लोगों में से 16 लोग शनिवार देर रात कमरे का जंगला तोड़कर भाग निकले। रविवार सुबह पता चला तो अफरा-तफरी मच गई। सभी की तलाश की जा रही है। एक बार चौदह दिन की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें दोबारा क्वारंटाइन किया गया था। एडीएम का कहना है कि सभी को वापस लाया जाएगा और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जनता इंटर कॉलेज दानपुर को क्वारंटाइन स्थल बनाया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से गांव लौटे लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। 25 मार्च को आसपास के चार गांवों के करीब सत्तर लोगों को यहां भेजा गया था। चौदह दिन की अवधि पूरी होने पर इन सभी को आठ अप्रैल को घर भेज दिया गया। अगले ही दिन डीएम ने आदेश दिए कि छोड़े गए सभी लोगों को फिर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किए जाए। यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई। दस अप्रैल को सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया। शनिवार देर रात साठ लोग स्कूल के कमरों का जंगला तोड़कर भाग निकले। ये सभी गांव कुमरौआ और उमरारा के बताए जा रहे हैं। भागने वालों में से कुछ का कहना है कि उन्हें जबरन रखा गया। उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। यहां खाना भी अच्छा नहीं मिल रहा। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। क्वारंटाइन स्थल से एक साथ साठ लोगों के भागने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *