बुलंदशहर बुधवार की शाम जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हरेन्द्र कुमार सहित एसडीएम/क्षेत्राधिकारी डिबाई/अनूपशहर सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना रामघाट क्षेत्रातंर्गत गंगाघाट एवं थाना अहार क्षेत्र के अम्बकेश्वर मन्दिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं/काॅवड़ियों के आने-जाने वाले कावंड़ मार्गों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा महाशिवरात्रि/काॅवड़ यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं/काॅवड़ियों द्वारा गंगा सहित विभिन्न नदियों/सरोवरों से पवित्र जल लेकर शिवमंदिरों/शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है एवं कुछ शिवमंदिरों पर मेले लगते हैं तथा कुछ शिवमंदिरों पर भीड़ के कारण मेले जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, को दृष्टिगत रखते हुए भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगें।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job