Skip to content
Tuesday, 13 October 2026|India
13 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधाएलओसी पर घुसपैठ की कोशिश में लैंडमाइन विस्फोट से चार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मारे•शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन
Home » बरेली में बवाल : मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में पढ़ी नमाज, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा
Breaking News

बरेली में बवाल : मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में पढ़ी नमाज, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Sep 2023• अपडेट 18 Sep 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बरेली में बवाल : मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में पढ़ी नमाज, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा – बरेली : ग्राम केसरपुर में शिव मंदिर…

बरेली में बवाल : मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में पढ़ी नमाज, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा –

बरेली : ग्राम केसरपुर में शिव मंदिर पर दो मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने के बाद हंगामा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने मुस्लिम महिलाओं के मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। साथ ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत भी की। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। शिकायती पत्र के आधार पर मौलवी चमन शाह, नजाम पढ़ने महिला दोनों महिलाओं शबीना व नजीरा के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई है।

क्या है पूरा मामला

केसरपुर गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर दो मुस्लिम महिलाओं ने नमाज पढ़नी शुरू कर दी। हिंदू समाज के ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। जानकारी पर तमाम ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को रोक लिया और पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार, महिलाओं ने बताया कि उन्हें ग्राम सैदपुर के मौलवी चमन शाह ने नमाज पढ़ने को भेजा था, जिससे उनके कष्ट कट सकें।

आपके लिए संबंधित खबरें

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर किया हंगामा

जानकारी पर भुता पुलिस सक्रिय हुई और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को अपने-अपने घर जाने को कहा। पुलिस की कार्रवाई को संदिग्ध मानते हुए ग्राम प्रधान प्रेम सिंह, अजय पटेल, रोहित पटेल, शेर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

महिलाएं हिरासत में

सीओ गौरव सिंह ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह के शिकायती पत्र पर तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने कहा कि मौलवी व दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है। दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *