Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » पद्मावती धाम में डॉक्टर बनने की खुशी में करायी भक्तिमय आराधना
Breaking News

पद्मावती धाम में डॉक्टर बनने की खुशी में करायी भक्तिमय आराधना

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 19 Jun 2022• अपडेट 19 Jun 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थलों में शुमार श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम में राधेपुरी दिल्ली सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुॅंचे सैकड़ो श्रद्धालुगण…

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थलों में शुमार श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम में राधेपुरी दिल्ली सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुॅंचे सैकड़ो श्रद्धालुगण

श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिध्य में हुई माँ पद्मावती की भव्य भक्तिमय आराधना

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

राधेपुरी दिल्ली के रहने वाले मुकेश जैन व रीता जैन ने अपनी बेटी शुभी जैन के डॉक्टर बनने की खुशी में बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थलों में शुमार श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में माँ पद्मावती की भव्य भक्तिमय आराधना करायी।
माँ पद्मावती की भक्तिमय आराधना प्रसिद्ध जैन संत और धाम की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुई, जिसमें राधेपुरी दिल्ली सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आये सैकड़ो श्रद्धालुगणों ने भाग लिया। डॉ शुभी जैन ने श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम की संचालिका गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के चरणस्पर्श कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया और अपने चिकित्सा के पेशे को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के हित में करने की बात कही। धाम के अध्यक्ष शिखरचन्द रिच्छाराम जैन, धाम की प्रबन्ध समिति के मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जैन, मंत्री नरेश जैन और उपस्थित श्रद्धालुओं ने डॉ शुभी जैन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभी जैन के उज्जवल भविष्य की कामना की और खुशी के पलों को तीर्थ स्थान पर साझा करने के लिए डॉक्टर शुभी जैन के माता-पिता सहित समस्त परिवार के लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, आशीष जैन दिल्ली, कपिल जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, विपिन जैन सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *