Skip to content
Wednesday, 14 October 2026|India
14 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवालबिहार के वैशाली में नाव डूबने से 11 की मौत, 20 सवारों में से कई घायल•प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक और यूपी में तीन विधायक भाजपा में शामिल•जाफ़राबाद के उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोग खिड़की से कूदकर बचाए अपनी जान•पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, TMC सांसद डोला सेन ने की शिकायत•वैशाली में गंगा नदी में नाव दुर्घटना: 11 मौतें, अधिकांश बच्चे•हूती के लगातार हमलों के बाद भी सऊदी के एअर डिफेंस सिस्टम पर सवाल•तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में गरज रहे राफेल, F-35 और F-16 जैसे विश्व के शक्तिशाली विमान•बुलंदशहर रामलीला में अश्लील डांस का वीडियो वायरल उठे सवाल
विज्ञापन
Home » टीएचडीसी के डायरेक्टर ने दो के खिलाफ कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज परियोजना निर्माण केंद्र पर रुकावट डालने और अनाधिकृत धन मांगने का लगाया आरोप
Breaking News

टीएचडीसी के डायरेक्टर ने दो के खिलाफ कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज परियोजना निर्माण केंद्र पर रुकावट डालने और अनाधिकृत धन मांगने का लगाया आरोप

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Aug 2023• अपडेट 09 Aug 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
टीएचडीसी के डायरेक्टर ने दो के खिलाफ कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज परियोजना निर्माण केंद्र पर रुकावट डालने और अनाधिकृत धन मांगने का…

टीएचडीसी के डायरेक्टर ने दो के खिलाफ कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज
परियोजना निर्माण केंद्र पर रुकावट डालने और अनाधिकृत धन मांगने का लगाया आरोप
स्थानीय नेता से जुड़े बताए जा रहे है दोनो आरोपी
खुरजा। अरनिया थाना क्षेत्र स्थित भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण तापीय परियोजना थर्मल पावर प्लांट परियोजना के डायरेक्टर ने दो आरोपियों पर काम के दौरान रुकावट पैदा करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए अरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों का एक स्थानीय नेता से जुड़ाव बताया जा रहा है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अरनिया क्षेत्र में 1200 एकड़ में निर्माधीन भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण तापीय परियोजना प्रोजेक्ट टीएचडीसी थर्मल पावर प्लांट परियोजना के के डायरेक्टर ने अरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है की थाना पुलिस को रघु ठाकुर और सतवीर सिंह नामक दो युवकों ने अपने आप को एक स्थानीय नेता से जुड़ा बताते हुए निर्माण कार्य में विघ्न डालते हुए अनाधिकृत धन मांगने का दवाब बनाया। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों युवक अपने आप को एक स्थानीय नेता से जुड़ा बता रहे हैं धमकी के बाद से प्लांट पर कम कर रहे मजदूरों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। मामले में झांझरिया निर्माण लिमिटेड की तरफ से तहरीर देकर रंगदारी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही मामले की एफआईआर की एक प्रति जिला अधिकारी को भेजी गई है। मामले में अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *