Skip to content
Thursday, 26 November 2026|India
26 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवादमुंबई के माहिम में जैन ज्वेलरी शॉप के बाहर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, कोई घायल नहीं•सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकले एनएसएस स्वयंसेवक, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश•राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव आज, सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद‑शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई•कानपुर के कर्ण गांव में तेंदुए के हमले से 9 लोग घायल, वन विभाग ने जारी की खोज अभियान•उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, लकड़ी के 10 मकान जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने की आशंका•गुमला में ट्रक का 11,000 वोल्ट के बिजली पोल से टकराव, ड्राइवर जिंदा जलकर मरा•हरिमऊ शक्ति 2026 में भारत‑मलेशिया सैन्य अभ्यास: IED‑निपटने की विशेष ट्रेनिंग•Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर अमेरिकी राजनीति में बढ़ा विवाद
विज्ञापन
Home » खुर्जा मस्जिद में इदरीश हत्याकाण्ड में संलिप्त एक और हत्यारोपी आरिफ गिरफ्तार।
Breaking News

खुर्जा मस्जिद में इदरीश हत्याकाण्ड में संलिप्त एक और हत्यारोपी आरिफ गिरफ्तार।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Jul 2022• अपडेट 29 Jul 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.07.22 को थाना खुर्जा…

बुलंदशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.07.22 को थाना खुर्जा नगर पुलिस को अभिसूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला शेखपैन निवासी इदरीश की नमाज पढने मस्जिद में जाते समय हत्या करने की घटना में शामिल अभियुक्त आरिफ चोला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास कहीं जाने की फिराक में खडा हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर अभियुक्त आरिफ को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्त मुबारक व मुरारी उर्फ मुस्तकीम को दिनांक 28-07-2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी सरफराज बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है जो बुलंदशहर जेल में है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1. आरिफ पुत्र चमन निवासी मौ0 कालीपीर कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर

बरामदगी

आपके लिए संबंधित खबरें

1. 01 तमंचे 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस(आलाकत्ल)

गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ द्वारा पूछताछ पर बताया कि उनके साथी सरफराज द्वारा बार बार इदरीश व उसके लडको से रंगदारी मांगता रहता था तथा मृतक इदरीश द्वारा अभियुक्त सरफराज के विरुद्ध कई मुकदमे लिखाये गये थे जिस कारण सरफराज इदरीश से रंजिश रखने लगा था। इसलिए हमने सरफराज, उमरद्दीन, अफसर के साथ मिलकर इदरीश की हत्या करने की योजना बनायी थी। योजनानुसार सभी लोग शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी आकर सरफराज के घर के पास मोड पर इधर-उधर खडे होकर इदरीश के आने का इन्तजार करने लगे, जैसे ही इदरीश नमाज पढने के लिए आया तो हम लोग उसके पीछ-पीछे चल दिये और मस्जिद के पास पहुंचते ही इदरीश की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे। घटना में शामिल शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खुर्जानगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम

1- उ0नि0 राजेश कुमार यादव, का0 अनुपम, का0 सचिन कुमार

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *