Skip to content
Sunday, 22 November 2026|India
22 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
पनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें•नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की दो दिन की भारत यात्रा शुरू, वित्त व विदेश मंत्री साथ•अमित शाह ने NIA को दिया नया एंटी‑टेरर प्लान: ड्रोन, क्रिप्टो और सीमा पार फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई•डार्क वेब पर अग्निवीर डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया गयापनवेल में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ऑटो सवारों की जान बची•फिरोजाबाद में शादी की घुड़चढ़ी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत•कच्छ में ट्रेलर-कार टक्कर में उत्तराखंड के परिवार के 7 सदस्य मारे, गढ़वाल रेजिमेंट के जवान सौरव सिंह सहित•लुधियाना में पराली जलाने के दौरान ट्रॉली में लगी आग को चालक ने खेतों में दौड़ाया, वीडियो ने चौंका दिया•हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर ड्राइवर की गोलीबारी, गंभीर चोटें•नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की दो दिन की भारत यात्रा शुरू, वित्त व विदेश मंत्री साथ•अमित शाह ने NIA को दिया नया एंटी‑टेरर प्लान: ड्रोन, क्रिप्टो और सीमा पार फंडिंग पर कड़ी कार्रवाई•डार्क वेब पर अग्निवीर डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया गया
विज्ञापन
Home » खुर्जा नगर पुलिस ने 4 शातिर चोर जो ट्यूब वेल पर करते थे चोरी उन्हें भेजा जेल।
Breaking News

खुर्जा नगर पुलिस ने 4 शातिर चोर जो ट्यूब वेल पर करते थे चोरी उन्हें भेजा जेल।

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Sep 2021• अपडेट 14 Sep 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जानगर पुलिस द्वारा बीती रात मुखबिर की सूचना पर विद्युत मोटर/तार चोरी की घटनाओं में संलिप्त 04 शातिर अपराधियों को ग्राम मुण्डाखेडा चौराहा से…

खुर्जानगर पुलिस द्वारा बीती रात मुखबिर की सूचना पर विद्युत मोटर/तार चोरी की घटनाओं में संलिप्त 04 शातिर अपराधियों को ग्राम मुण्डाखेडा चौराहा से चोरी की गयी एक विद्युत मोटर, 36 किग्रा तांबे का तार, 03 साईकिल, चोरी करने के उपकरण व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी/चोर है जिनके द्वारा बरामद तांबे के तार को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गई है जिसमें कुछ तार 10-11 माह पूर्व थाना खुर्जादेहात क्षेत्र के ग्राम अच्छेजा खुर्द व नगला चीती के जंगल से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर उससे तांबे का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना खुर्जादेहात पर मुअसं-356/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। कुछ तार करीब एक माह पूर्व थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम नारऊ व बरकतपुर के जंगल से ट्यूबवेल की मोटर से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना छतारी पर मुअसं-404/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। कुछ तार करीब 03 माह पूर्व थाना अरनिया क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के जंगल मोटर से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना अरनिया पर मुअसं-224/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है तथा कुछ तार दो दिन पूर्व थाना गभाना(अलीगढ़) क्षेत्र के ग्राम लालपुर से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना गभाना पर मुअसं-276/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तगण उक्त विद्युत मोटर एवं तांबे के तार को साईकिलों पर रखकर बेचने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्ध विभिन्न थानों पर विभिन्न अपराधों के करीब आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. नाकिर पुत्र असगर निवासी ग्राम मुकेड़ा डीएम रोड थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर।
2. ईशाक पुत्र रूलू निवासी उपरोक्त।
3. इस्लाम पुत्र कमरूदीन निवासी धमैडा अडडा थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर।
4. नसरूदीन पुत्र कमरूदीन निवासी उपरोक्त।
बरामदगी-
1- चोरी का 36 किलो तांबे का तार।
2- चोरी की एक विद्युत मोटर।
3- 03 साईकिल।
4- 01 तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस।
5- 02 चाकू।
6- चोरी करने के उपकरण- 14 चाबी, 3 पाना, 5 पेंचकस, 2 प्लास, 2 छेनी, 4 आरी के ब्लेड, 1 रेती, 1 लोहे का पाइप, 1 हथौड़ा, 2 टार्च।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *