Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » कोविड टीकाकरण के लिए घर-घर चलाया जा रहा अभियान
Health

कोविड टीकाकरण के लिए घर-घर चलाया जा रहा अभियान

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 15 Jun 2022• अपडेट 15 Jun 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
अलीगढ़ 15 जून 2022। कोविड से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग घर घर अभियान चलाकर टीके की दूसरी डोज से छूटे…

अलीगढ़ 15 जून 2022।
कोविड से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग घर घर अभियान चलाकर टीके की दूसरी डोज से छूटे लोगों का टीकाकरण कराने में जुटा है। छह जून से शुरू हुआ यह अभियान 24 जून तक चलेगा। शासन के निर्देशानुसार वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज के डयू लाभार्थियों, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि जो लोग कोविड टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे और कोविड के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपील की है कि अभियान में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने बताया कि कोविड टीकाकरण में अभी तक जिले में 12 से 14 वर्ष के 1.20 लाख (77.14 प्रतिशत) बच्चों को प्रथम डोज व 81685 (52.49 प्रतिशत) बच्चों को द्वितीय डोज, 15 से 17 वर्ष के 2.32 लाख (90.29 प्रतिशत) बच्चों को प्रथम डोज व 2.05 लाख (79.94 प्रतिशत) बच्चों को द्वितीय डोज, इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कस को दोनों डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 18 से ऊपर वर्ष आयु के लोगों में 27.47 लाख (101.28) को प्रथम डोज व 24.59 लाख (90.67) को द्वितीय डोज वहीं 43 हजार (109.16) को बूस्टर डोज लगायी गयी।

डॉ. माथुर ने बताया कि जनपद में सभी का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक एक भी टीका नहीं लगवाया है। वह भी जल्द से जल्द टीका लगवा लें। उन्होंने कहा कि द्वितीय डोज से डयू लिस्ट लाभार्थियों की सूची कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है। कोविन पोर्टल पर उपलब्ध सूची के अनुसार डयू लाभार्थियों को आशा एवं अन्य फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा घर-घर दस्तक देकर टीके के लिए हेतु मोबिलाईज कराएंगी।

आपके लिए संबंधित खबरें

डीआईओ ने कहा – कि डोर टू डोर सर्वे के दौरान आशाएं टीके के लिए जागरूक करेंगी और साथ ही घर के आस-पास जो वैक्सीनेशन सत्र लगाएं जा रहे हैं और जो लोग टीके से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी टीकाकरण सत्र पर लाकर टीके की डोज लगवाएं।

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत विभाग घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। अभियान के तहत 24 जून तक टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए चले टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से ऊपर वाले लोगों के टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस आयु तक के युवाओं को दोनों डोज लगायी जा चुकी है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *