Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » उपन्यासों के महान सम्राट थे मुंशी प्रेमचन्द – बिजेन्द्र सिंह
Breaking News

उपन्यासों के महान सम्राट थे मुंशी प्रेमचन्द – बिजेन्द्र सिंह

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 09 Oct 2023• अपडेट 09 Oct 2023
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
उपन्यासों के महान सम्राट थे मुंशी प्रेमचन्द – बिजेन्द्र सिंह   बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   देश के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द को…

उपन्यासों के महान सम्राट थे मुंशी प्रेमचन्द – बिजेन्द्र सिंह

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

आपके लिए संबंधित खबरें

देश के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। स्कूलों मे विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचन्द और उनके साहित्य के बारे में बताया गया। उनको विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गयी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गयी। पैरामाउन्ट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मण्ड़ी के प्रबन्धक एवं प्रमुख समाज सेवी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुंशी प्रेमचन्द का जन्म 31 जुलाई वर्ष 1880 को गांव लमही वाराणसी उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका वास्तविक नाम धनपतराय श्रीवास्तव था। मुंशी प्रेमचन्द एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार सम्पादक और संवेदनशील रचनाकार थे। बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेमचन्द ने अपने जीवन में 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियां, 3 नाटक, 10 अनुवाद, 7 बाल पुस्तकें, हजारों लेख, सम्पादकीय, भाषण, भूमिका, पत्र आदि की रचना की। बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेमचन्द ने अपनी रचनाओं में जनसाधारण की भावनाओं, परिस्थितियों और उनकी समस्याओं का मार्मिक चित्रण किया है। बताया कि प्रेमचन्द का साहित्य इतना अधिक प्रभावशाली है कि वर्तमान में उनकी रचनाओं का विश्व की अनेकों भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और प्रेमचन्द्र जी के साहित्य को पढ़ने वाले पाठकों की संख्या करोड़ो में है। मुंशी प्रेमचन्द उपन्यासों के महान सम्राट थे। बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुंशी प्रेमचन्द की प्रारम्भिक आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। विपरित परिस्थितियों के बाबजूद उन्होंने हार नही मानी और आगे बढ़ते गये। 8 अक्टूबर वर्ष 1936 को बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गयी। कहा कि मुंशी प्रेमचन्द जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है, उनका सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *