Skip to content
Saturday, 24 October 2026|India
24 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासासांबा में संदिग्ध कबूतर मिला, पैर में अंगूठी, उर्दू नोट और पाकिस्तानी मुद्रा•रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोटिक सिस्टम का नया मोड़: ऑपरेशन विवाल्डी•दिल्ली के मायापुरी में खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने किया त्वरित कार्रवाई•प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी‑केदारनाथ दो दिवसीय दौरा: प्रमुख कार्यक्रम और सुरक्षा उपाय•तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप: कड़ाके की ठंड और तबाही के बीच नई चिंता•यूपी में ED के दो अधिकारी गिरफ्तार… 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा•हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Home » आगरा: जानवरों की चर्बी और हड्डियों को उबाल कर बनाया जा रहा था नकली घी, चार गिरफ्तार
अपराध

आगरा: जानवरों की चर्बी और हड्डियों को उबाल कर बनाया जा रहा था नकली घी, चार गिरफ्तार

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 18 Dec 2020• अपडेट 18 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ जानवरों की चर्बी से नकली घी होता था तैयार पुलिस ने चार लोगों को किया है गिरफ्तार…

नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
जानवरों की चर्बी से नकली घी होता था तैयार
पुलिस ने चार लोगों को किया है गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है. यहां पर जानवरों की चर्बी, हड्डी, सींग और खुर को उबालकर घी बनाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 100 किलो नकली घी के अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर फैक्ट्री को सील कर दिया है.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से करीब 100 किलोग्राम नकली घी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकडे़ गए घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है. मौके से पुलिस ने पकड़ गए लोगों में फैक्ट्री संचालक चांद बाबू, इकबाल और ताहिर को अरेस्ट किया है.

थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने जानकारी दी कि मोहल्ला व्यापारियान में भैंस के सींग और जानवरों की चर्बी को आग में पिघलाकर नकली घी बनाने का कारोबार चल रहा था. मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकडे़ गए घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं. यहां कई तरह के केमिकल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल चर्बी को घी के तौर पर बदलने में किया जाता था.

आपके लिए संबंधित खबरें

पुलिस ने बताया कि यहां भैसों के सींग और जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था. आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील कर दिया गया है. फरार शल्लो और शोहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *