Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ 38 बूथों पर दूसरी डोज व बुजुर्गों को लगाई गई कोविडशील्ड का टीका
Health

अलीगढ़ 38 बूथों पर दूसरी डोज व बुजुर्गों को लगाई गई कोविडशील्ड का टीका

4 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Mar 2021• अपडेट 05 Mar 2021
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुजुर्गों का पंजीकरण करके हुआ टीकाकरण 26 केन्द्रों पर कोरोना की दूसरी डोज की सुविधा उपलब्ध अलीगढ़, 04 मार्च 2021। कोरोना महामारी से बचाव…

बुजुर्गों का पंजीकरण करके हुआ टीकाकरण
26 केन्द्रों पर कोरोना की दूसरी डोज की सुविधा उपलब्ध

अलीगढ़, 04 मार्च 2021।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए तीसरे चरण के चरण के अंतर्गत जिले में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण प्रारंभ हो चुका है। 26 टीकाकरण केन्द्रों पर टीका लगाया गया। इसके साथ ही दूसरी डोज वाले 1719 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 2760 लोगों को टीका लगाया गया । जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। तीसरे चरण में सरकारी टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनपद में 26 केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया । और इन केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों का वैक्सीनेशन किया गया । जिसमें साथ ही कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गयी । उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में टीकाकरण के लिए कोविन 2.0 पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति स्वयं रजिस्ट्रेशन करके टीकाकरण करवा सकता है। इसके अलावा ऑन द स्पॉट कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर ही पंजीकरण करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है।

आपके लिए संबंधित खबरें

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की अलग-अलग क्षमता निर्धारित की गई है। जिसमें टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को 4573 लक्ष्य के सापेक्ष 2667 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया । ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यक्ति 10 बजे से केंद्रों पर टीका लगाया गया ।

डीआईओ ने बताया कि मैंने मलखान सिंह जिला चिकित्सालय अस्पताल में अपना कोविड-19 के दूसरी डोज का वैक्सीनेशन कराने आया हूं और मेरे को फर्स्ट डोज 4 फरवरी को लगी थी । मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि कोविड-19 का टीका लगने के बाद एक आत्मविश्वास पैदा होता है, जिससे कोविड-19 महामारी में बचाव में सहायता मिलती है । उन्होंने बताया कि एक साइक्लोजिकल प्रेशर भी हटता है, मेरा ख्याल है कि सभी जो हमारे देशवासियों है और आम जनता है । उन्हें कोविड-19 बिल्कुल सुरक्षित है, और इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है जिससे कोई नुकसान भी नहीं है अतः सभी से मेरा निवेदन है आप सभी लोग टीकाकरण कराएं ।

जेएन मेडिकल कॉलेज की एमडी ऑनर्स मॉस्को डॉक्टर जोया जैदी ने बताया कि मैंने अभी-अभी कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई और मुझे आधा घंटा गुजर चुका है । और मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, मुझे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है । किसी तरह की भी कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है । उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन को उसी तरह लगवाएं और आप सभी से मेरा अनुरोध है सारे व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 कि डोज लगवा कर अपने आप को सुरक्षित बनाएं ।

शाह सबी अहमद ने बताया कि आज मुझे जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की वैक्सीन लगी है ।बहुत अच्छी है कोई दिक्कत नहीं है और कोई मुझे तकलीफ भी नहीं है । मैं चाहता हूं पूरा हिंदुस्तान इसको लगवा कर अपने आप को सुरक्षित बनाए ।

सबको लगेगा टीका, परेशान ना हो:

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 60 वर्ष के ऊपर एवं 45 से 59 वर्ष की बीमार व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे अपना पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या पैन कार्ड में से कोई एक) लेकर के अपना स्वयं वैक्सीनेशन कराएं जिस में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी मौके पर ही टीकाकरण स्तर पर आकर स्वयं अपना पंजीकरण कराए । भारत-सरकार के निर्देशानुसार प्राइवेट अस्पताल में इसे लगवाने के लिए 250 प्रति व्यक्ति भुगतान किया गया ।

इन स्थानों पर हुआ टीकाकरण:

-जनपद के ग्रामीण क्षेेत्र के ब्लाक धनीपुर, इगलास, अतरौली, गोंडा, अकबराबाद, बिजौली, चंडौस, छर्रा, जवां, लोधा, टप्पल, खैर, व शहरी क्षेत्र के मलखान सिंह, गौतम लाल राजकीय महिला चिकित्सालय, डीडीयू और अर्बन शहरी क्षेत्र के प्राइमरी हेल्थ सेंटर नगला तिकोना, जमालपुर, पुष्प बिहार, पला साहिबाबाद, महफूज नगर, शाहजमाल, बन्ना देवी, भुजपुरा, और अन्य प्राइवेट अस्पताल वरुण ट्रामा/जीवनगढ़ व मैक्सफोर्ड/बेगम बाग जेएन मेडिकल कॉलेज समेत केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया ।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *