Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंगहोर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग
विज्ञापन
Home » अमीनगर सराय में धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान श्री पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा
Breaking News

अमीनगर सराय में धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान श्री पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 21 Sep 2022• अपडेट 21 Sep 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
श्री पार्श्वनाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा में क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक क्षेत्र से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत रथयात्रा मार्ग…

श्री पार्श्वनाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा में क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक क्षेत्र से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

रथयात्रा मार्ग और लाला प्यारेलाल जैन धर्मशाला में समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गयी थी निशुल्क भोजन, खीर व विभिन्न प्रकार के शीतय पेय पदार्थाे की व्यवस्था

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जनपद बागपत के अमीनगर सराय नगर में भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की वार्षिक रथयात्रा को बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाला गया। रथयात्रा के प्रारम्भ में आयोजकों द्वारा रथयात्रा महोत्सव में आये अतिथियों को माला, पटका, पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिहन देकर सम्मानित किया गया। रथयात्रा के लिए सौ धर्म इंद्र की बोली जयकुमार जैन गोहाटी, सारथी की बोली राजीव जैन दिल्ली, कुबेर की बोली राजेश जैन टोपिन, माहेंद्र इंद्र की बोली दिनेश जैन मेरठ, ईशान इंद्र की बोली प्रमोद जैन शाहदरा, धर्म ध्वजा की बोली दीपक जैन मौजपुर के नाम छोड़ी गई। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रथयात्रा श्री दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई। रथयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की पूजा-अर्चना की गयी। एक से बढ़कर एक अनेकों झांकियों ने आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मोदी-योगी की विशाल झांकी और देशभक्ति से लबरेज भाषण और गानों ने उपस्थित हर नागरिक के हदय में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया। रथयात्रा लाला प्यारेलाल जैन धर्मशाला में पहुॅंची। यहॉं पर विधि-विधान के साथ भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की पूजा-प्रक्षाल की गयी। इसके उपरान्त रथयात्रा पुन श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुॅंची, जहां पर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी को वेदी पर विराजमान किया गया। रथयात्रा को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जैन, प्रदीप जैन, लाला विनोद कुमार अमित कुमार जैन बर्तन वाले, सत्यपाल जैन शिरोमणि जैन, अमित जैन छाया जैन दुबई, पीयूष जैन ऋषभ जैन कविनगर गाजियाबाद, लाला जगदीश प्रसाद पवन कुमार जैन, मदनेश जैन प्यारेलाल जैन, पवन जैन, जैन युवा मंच अमीनगर सराय, सकल दिगम्बर जैन समाज अमीनगर सराय ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर लाला जम्बूप्रसाद जैन गाजियाबाद, जेके जैन मोदीनगर, पीसी जैन गांधीनगर दिल्ली, आनन्द कुमार जैन लॉरेंस रोड़ दिल्ली, सुभाष चन्द सन्दीप जैन गांधीनगर दिल्ली, जितेन्द्र जैन अभिषेक जैन ऋषभ बिहार दिल्ली, अमीनगर सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, आलोक जैन कालकाजी, सुधीर जैन टैगोर पार्क, अनिल जैन बाहुबली एन्कलेव, मनोज जैन गांधीनगर, मुकेश जैन मेरठ, प्रमोद कुमार आशीष जैन बलवीर नगर, रविन्द्र जैन सूरजमल बिहार, राकेश जैन दिल्ली, जयकुमार विक्रम सैन जैन शाहदरा, समाजसेवी संजय गर्ग, ईश्वरदयाल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *